सभी खबरें

यूपी सरकार ने सीएम बघेल को लखीमपुर जाने से रोका, नहीं उतरने दी फ्लाइट, सीएम बघेल ने कहा "क्या तानाशाह सरकार ने नागरिक अधिकार स्थगित कर दिए"?

यूपी सरकार ने सीएम बघेल को लखीमपुर जाने से रोका, नहीं उतरने दी फ्लाइट, सीएम बघेल ने कहा “क्या तानाशाह सरकार ने नागरिक अधिकार स्थगित कर दिए”?

 

  •  विपक्षी दलों में यूपी सरकार के खिलाफ फूटा गुस्सा
  •  भाकियू का देशव्यापी प्रदर्शन आज
  •  आशीष मिश्रा समेत 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

 

लखीमपुर:- उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले में किसानों के ऊपर जीप चढ़ा कर उनकी हत्या कर दी गई. इस मामले पर पूरे देश भर में विपक्षी दलों के साथ-साथ जनता का गुस्सा फूट पड़ा है.

इसी बीच कई नेता लखीमपुर की तरफ रवाना हुए हैं.छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और पंजाब के उप मुख्यमंत्री का विमान लखनऊ एयरपोर्ट में लैंड नहीं होने दिया गया.दोनों नेता लखीमपुर जा रहे थे। ऐसी बातें सामने आ रही है कि यूपी सरकार ने विमानपत्तन के निदेशक को पत्र लिखकर अनुमति नहीं देने को कहा था.एयरपोर्ट प्रशासन ने विमान लैंड करवाने के लिए मना क़िया।

 सीएम बघेल ने की यूपी सरकार की निंदा:

 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी लखीमपुर की तरफ रवाना हुए थे लेकिन उनके विमान को लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंड नहीं करने दिया गया जिसके बाद उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या तानाशाह सरकार ने नागरिक अधिकार स्थगित कर दिए हैं.

 देर रात लखीमपुर की तरफ रवाना हुई प्रियंका गांधी:-

सियासी उबाल के बीच कांग्रेस, सपा जैसी विपक्षी पार्टियों के प्रमुख नेता आज लखीमपुर खीरी पहुंचने वाले हैं। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी लखीमपुर के लिए रात को ही निकल गई थीं। घटना को लेकर आज भाकियू ने देशव्यापी प्रदर्शन का एलान किया है। 

आज भाकियू का देशव्यापी प्रदर्शन

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा पर चर्चा के लिए यहां रविवार को तत्काल एक पंचायत बुलाई और सोमवार को देश भर के हर जिले में विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया। भाकियू के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि यह फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत की अध्यक्षता में सिसौली गांव में हुई पंचायत में लिया गया। मलिक ने कहा यह तय किया गया है कि किसानों के समूह हर जिले में जिला प्रशासन के कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button