सभी खबरें

सरस्वती शिशु मंदिर को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बताया नफरत का बीज बोने का स्थान

  • पूर्व मुख्यमंत्री ने दिया बयान
  • सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ता है सरस्वती शिशु मंदिर

भोपाल/अंजली कुशवाह: मध्य प्रदेश की राजनीती में आये दिन हलचल देखने को मिल ही जाती हैं. MP में राजनीती की लड़ाई में भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हैं. इसी बीच मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा दिए गए बयान ने सियासत को और भी गर्मा दिया हैं. दिग्विजय सिंह ने दंगों के लिए सरस्वती शिशु मंदिर को ज़िम्मेदार ठहराते हुए कहा कि बचपन से सरस्वती शिशु मंदिर से ये लोगों के दिल औऱ दिमाग में दूसरे धर्मों के खिलाफ नफरत का बीज बोते हैं. यही नफरत का बीज आगे बढ़कर सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ता है. धार्मिक उन्माद फैलाता है. जिससे देश में दंगे फसाद होते हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल बयान

बता दें कि दिग्विजय सिंह द्वारा यह बयान भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान दिया गया हैं. यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इसमें वे यह कहते दिखाई दे रहे हैं कि भाजपा सरस्वती शिशु मंदिर के माध्यम से लोगों के दिल और दिमाग में दूसरे धर्मों के खिलाफ नफरत का बीज बोती है. उनका मानना है कि इससे देश में साम्प्रदायिक सद्भाव बिगड़ता है. लोगों के मन में सांप्रदायिक कटुता की भावना पैदा होती है.

देखें पूरा वीडियो :-

https://twitter.com/makarandkale/status/1442001160945102852?s=08

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने दिग्विजय पर साधा निशाना

दिग्विजय सिंह के इस बयान पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने पलटवार किया हैं. उन्होंने कहा कि- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और सरस्वती शिशु मंदिर पर सवाल खड़े करने वाले दिग्विजय सिंह बताएं कि राष्ट्रवादी लोग कहाँ तैयार होते हैं? उनकी कौन सी संस्था राष्ट्रवादी लोग तैयार कर रही है?

इसके अलावा भाजपा के ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट पर भी दिग्विजय सिंह के इस बयान को लेकर उनकी मानसिकता पर सवाल खड़े करते हुए लिखा हैं कि सरस्वती शिशु मंदिर में बच्चों के दिमाग में नफरत के बीज बोये जाते हैं, दिग्विजय सिंह की ऐसी मानसिकता वहाँ पढ़ने वाले करोड़ों बच्चों, उनके पालकों, शिक्षकों, पूर्व विद्यार्थियों और यहां से पढ़े हुए नागरिक जो आज समाज जीवन में महती जिम्मेदारी निभा रहे हैं, उन सभी का अपमान है.

अब आगे यह देखना होगा कि इस बयान के बाद कांग्रेस की क्या प्रतिक्रिया सामने आती हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button