सभी खबरें

MP में इंटेलिजेंस रिपोर्ट के बाद पुलिस अलर्ट, सांप्रदायिक तनाव फैलाने की साजिश

  • मध्य प्रदेश में सांप्रदायिक तनाव फैलाने की साजिश
  • इंटेलिजेंस ने जारी किया अलर्ट
  • खासतौर पर 12 जिलों में प्रदेश पुलिस सतर्क

भोपाल/अंजली कुशवाह: मध्य प्रदेश में आये दिन हिंसक घटनाएँ घटित हो रही हैं. लेकिन अब इंटेलिजेंस रिपोर्ट ने मध्य प्रदेश पर खतरे का अलर्ट दिया गया हैं. मध्य प्रदेश में भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, बुरहानपुर, खंडवा समेत 12 से ज्यादा शहरों में सांप्रदायिक तनाव की आशंका के इनपुट प्राप्त हुए हैं. इस साजिश पर नजर रखने और इसे नाकाम करने के लिए एमपी इंटेलिजेंस ने प्रदेश पुलिस को अलर्ट किया है. साथ ही जिलों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए गए हैं. साथ ही पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों की पुलिस को कानून और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के साथ ऐसी घटनाओं की जानकारी कलेक्ट करने के लिए कहा है.

सुरक्षा एजेंसियों की सोशल मीडिया पर नज़र

सूत्रों के अनुसार मध्यप्रदेश की सुरक्षा एजेंसियों को इस बात के सबूत मिले हैं कि कुछ कट्टरपंथी ग्रुप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सांप्रदायिक माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं. इसलिए अब जिला पुलिस के साथ साइबर पुलिस भी सोशल मीडिया पर नज़र रखे हुए हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसे ग्रुप जो सामूहिक रूप से किसी भी सांप्रदायिक सौहार्द्र खराब करने की साजिश कर रहा है, उन पर भी विशेष तौर पर जिले और राज्य की साइबर पुलिस नजर रखे हुए हैं.

इंदौर की चूड़ी वाली घटना से हो सकता हैं कनेक्शन

इंदौर में चूड़ी वाले से मारपीट के बाद गिरफ्त में आए चार आरोपियों के तार प्रदेश के कई जिलों के असामाजिक तत्वों से जुड़े पाए गए. इस घटना के पाकिस्तानी और तालिबानी संदिग्ध लोगों से सोशल मीडिया पर कनेक्शन मिलने के बाद सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है. इस मामले में प्रदेश ही नहीं बल्कि देश भर की एजेंसी जांच पड़ताल कर रही हैं. ऐसी घटना के बाद प्रदेश के कई जिलों में सांप्रदायिक माहौल खराब करने के लगातार इनपुट मिलने के बाद ही पुलिस को अलर्ट किया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button