नाबालिग के साथ हुआ रेप, दस्तावेज के आधार पर हुई पहचान, नेता-कारोबारी निकले आरोपी

- भोपाल में 17 साल की नाबालिग के साथ हुआ गैंगरेप
- पकड़े गए तीनों आरोपी डिंडौरी के नेता-कारोबारी निकले
भोपाल/निशा चौकसे :- मध्यप्रदेश के भोपाल में एक नाबालिग के साथ हुआ गैंगरेप पकड़े गए तीन आरोपी तीनों आरोपियों की पहचान दस्तावेज के आधार पर हुई है जांच में पता चला कि तीनो नेता-कारोबारी है एक बीजेपी तो एक जेडीयू और एक पेट्रोल पम्प संचालक है. दरअसल मामला है कि,हरियाणा के पलवल से एक नाबालिग भाग कर भोपाल आई और उसे अशोका गार्डन निवासी पारूल को बस में मिली थी वह उसे काम दिलाने के लिए भोपाल आई थी. उसके साथ दो होटलों और एक फ्लैट में गैंगरेप हुआ है. गैंगरेप में शामिल तीनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है इस मामले में दो महिलाएं समेत तीन आरोपियों को पूर्व में पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
आरोपियों की होटल के दस्तावेज आधार पर हुई थी पहचान
नाबालिग पीड़िता ने अशोका गार्डन थाने में सीमा, पारुल और सैफ समेत अन्य तीन लोगों के खिलाफ शिकायत की लेकिन पुलिस के पास इनकी कोई जानकारी नहीं थी और पीड़िता भी इन तीन आरोपियों का नाम नहीं जानती थी. पुलिस ने होटल के दस्तावेजों के आधार पर जानकारी निकाली, जिसमें पता चला कि डिंडोरी निवासी मनीष नायक, दिनेश अवधिया, अमित सोनी नाम के व्यक्ति होटल में 18 अगस्त की रात को रुके हुए थे. सोमवार को पुलिस डिंडोरी पहुंची और तीनों आरोपियों गिरफ्तार कर भोपाल लेकर आई।
पीड़िता ने बयां किया अपना दर्द देह व्यापर पर धकेली गई थी
पीड़िता ने पुलिस को बताया अपना दर्द कहा मेरी उम्र 17 साल है. मैं जिला पलवल, हरियाणा के एक गांव की रहने वाली हूं। घर से 13 अगस्त को भागकर मुंबई जाने के लिए मथुरा आई थी। वहां से मुझे किसी ने बताया कि इंदौर होते हुए तुम्हें मुंबई के लिए बस मिल जाएगी। तो मैं इंदौर की बस में बैठकर आ रही थी। मुझे बस में एक लड़की मिली। जिसने अपना नाम पारुल राठौर बताया था। उसके बाद पारुल ने मुझे बताया कि वह भोपाल में अकेली रहती है। उसने कहा कि तुम मेरे साथ भोपाल चलो। मैं तुम्हें काम धंधा दिला दूंगी। उसकी बात मानकर मैं भोपाल आ गई। मुझे उसने अशोका गार्डन के अमन होटल में अपनी आईडी लगाकर रुकवाया। इसके बाद पारुल ने मुझे कहा कि तुम मेरे साथ गलत काम करने लगोगी तो तुम्हें कुछ पैसे कमा लोगी। उसके बाद पारुल ने मुझे कहा कि तुम मेरे साथ चला करो। उसके बाद पारुल अमन होटल के पास ही एक फ्लैट पर लेकर गई। जहां, सैफ नाम के व्यक्ति ने मेरे साथ पहली बार दुष्कर्म किया। पारुल ने सैफ से 1500 रुपए लिए। अगले दिन पारुल ने सीमा नाम की अपनी सहेली को फोन किया। पारुल मुझे लेकर एमपी नगर स्थित एक होटल में ले गई। जहां दो लोगों ने गलत काम किया। पारुल ने दोनों लोगों से 6 हजार रुपए लिया था। इसके अगले दिन मुझे फिर एक होटल में ले जाया, जहां एक व्यक्ति ने मेरे साथ दुष्कर्म किया। इस बीच एक बार फिर उससे होटल में जाने को कहा गया तो पारुल ने कहा की मना करोगी तो हमारे लोग तुमको मार डालेंगे उसके बाद पीड़िता ने मौका देख कर भाग निकली और अशोका गार्डन थाने पहुंच कर अपनी आपबीती सुनाई।




