सभी खबरें

MP: बेरोज़गारी से फिर बुझा एक और परिवार का चिराग, डेढ़ महीने से था डिप्रेस्ड 

  • बेरोजगारी से तबाह हुआ एक और परिवार 
  • सब्जी काटने वाले चाकू से काटा खुद का गला 
  • बेरोजगार होने पर डेढ़ महीने से था डिप्रेस्ड 

भोपाल/निशा चौकसे:- भोपाल में बेरोजगारी से फिर एक परिवार तबाह हो गया। जहांगीराबाद इलाके में रहने वाले एक 35 साल के युवक ने सब्जी काटने वाले चाकू से खुद का गला काट लिया। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। करीब डेढ़ महीने से बेरोजगार होने से वह डिप्रेशन में रहता था। घटना से कुछ मिनट पहले ही उसे पत्नी और बहनों ने समझाया था, ताकि वह डिप्रेशन से बाहर आ सके, लेकिन इससे पहले ही उसने मौत को गले लगा लिया।

काम पर जाने की बात को ताना समझाता था
पुलिस ने बताया कि पत्नी समेत परिजन जुबैर को काम पर जाने की बात कहते थे। इसे वह ताना समझता था। इसलिए शराब पीने का भी आदि हो गया था। घटना वाली रात भी वह शराब के नशे में घर आया था। इस पर परिजन ने समझाया। बहनें और बहनोई भी आए थे। वह माता-पिता का एकलौता बेटा था।

सब्जी काटने वाले चाकू से काटा खुद का गला 
डिप्रेशन में होने से वह शराब पीने लगा। घटना वाले समय भी उसने शराब पी रखी थी। बुधवार रात करीब 11 बजे पत्नी शबा व बहनों ने उसे समझाया। उस समय तो वह सबकुछ सुनता रहा, लेकिन कुछ देर बाद किचन में गया और सब्जी काटने वाले चाकू से खुद का गला काट लिया. जुबैर के गला काटने की घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार होने लगी। जुबैर का गला करीब 2 इंच कट चुका था। उसे आनन-फानन में अस्तपाल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button