सभी खबरें

Tokyo Paralympics: प्राची यादव कैनो स्प्रिंट मे सेमी फ़ाइनल मे, बैडमिंटन मे भी सुहास-तरुण ने अगले राउंड मे जगह बनाई।

•टोक्यो पैरालिंपिक में नौवा दिन भारतीय एथलीटों के लिए अच्छा रहा

•पारुल-पलक का बैडमिंटन मे हरी चीन की खिलाड़ियों ने यह मुकाबला 2-0 से अपने नाम किया

•ताइक्वांडो में महिलाओं की के 44- 49 किग्रा भार वर्ग स्पर्धा में अरुणा तंवर क्वार्टर फाइनल में पहुंच

 

नई दिल्ली: टोक्यो पैरालिंपिक में नौवा दिन भारतीय एथलीटों के लिए अच्छा रहा। भारत की प्राची यादव कैनो स्प्रिंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई तो वहीं बैडमिंटन प्लेयर सुहास एलवाई और तरुण ढिल्लन ने अपना- अपना मुकाबला जीतकर अगले दौर में पहुंच गई,  ताइक्वांडों में अरुणा तंवर क्वार्टर फाइनल में गई वहीं शॉटपुट और शूटिंग में भी भारतीय एथलीट मेडल के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे जबकि विमिंस डब्ल्स में पलक कोहली और पारुल परमार को हार का सामना करना पड़ा।

पारुल-पलक का बैडमिंटन मे निराशाजनक प्रदर्शन

बैडमिंटन के विमिंस के मिक्स्ड इवें  मैच में पलक कोहली और पारुल परमार को चीन की जोड़ी हुईहुइ और चेंग से हार का सामना करना पड़ा। चीन की खिलाड़ियों ने यह मुकाबला 2-0 से अपने नाम किया। 

ताइक्वांडो में अरुणा तंवर क्वार्टर फ़ाइनल में

ताइक्वांडो में महिलाओं की के 44- 49 किग्रा भार वर्ग स्पर्धा में अरुणा तंवर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई उन्होंने प्री क्वार्टर में सर्बिया की डेनिजेला जोवानोविच को 29-9 के अंतर से हराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button