सभी खबरें

भोपाल में महिला को मिट्टी का तेल डाल जलाया, 3 बच्चों की है मां

  • पति ने अपनी पत्नी पर मिट्टी का तेल डाल लगाई आग 
  • 3 बच्चों की मां ने तलाक लेकर की थी दूसरी शादी
  • मायके जाने की जिद कर रही थी महिला 

भोपाल:
भोपाल में पति द्वारा पत्नी पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है की महिला मायके जाने की जिद कर रही थी जिसके बाद महिला के पति ने उसे मिटटी का तेज दाल कर जला दिया। महिला की हालत गंभीर है। पुलिस ने महिला के बयान के बाद पति के खिलाफ हत्या की कोशिश समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

 
एएसआई मकसूद खान ने बताया कि न्यू सिल्क स्कूल के सामने नारियल खेड़ा निवासी शबनम खान (35) गृहणी हैं, उसकी पहली शादी छबड़ा राजस्थान निवासी आदिल के साथ हुई थी, जिससे उसके तीन बच्चे हैं। हाल ही में आदिल से उसका तलाक होने के बाद नारियल खेड़ा निवासी समीर के साथ वह दूसरी शादी करके रह रही है।

मायके जाना चाहती थी महिला
महिला ने पुलिस को बताया कि 30 अगस्त को वह घर पर थी। रात करीब 11 बजे समीर उसके मायके जाने की बात को लेकर विवाद करने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि वह मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद घर में रखी मिट्‌टी के तेल उसके शरीर में छिड़क आग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से जल गई।

नाना-नानी को बुलाकर लाए बच्चे
जब आरोपी ने महिला को जलाया तो मां की चीख सुनकर बच्चों की नींद खुल गई जिसके बाद उन्होंने तुरंत ही पास में रह रहे नाना-नानी को घटना के बारे में बताया। नाना-नानी तुरंत ही शबनम को अस्पताल लेकर पहुंचे। फिलहाल महिला का उपचार चल रहा है। एएसआई मकसूद ने बताया कि महिला का विवाद बार-बार मायके जाने को लेकर हुआ था। पति उसे मायके जाने से रोक रहा था। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button