सभी खबरें

बहुचर्चित व्यापम महा घोटाला : दोबारा खुली फाइल, STF SP ने की इसकी पुष्टि, कही ये बड़ी बात 

भोपाल : मध्य प्रदेश के बहुचर्चित व्यापम महा घोटाले की जांच एक बार फिर शुरू हो गई है। दरअसल, कांग्रेस सरकार के निर्देश के बाद एसटीएफ ने व्यापम घोटाले की जांच शुरू की थी। उस वक्त 197 पेंडिंग शिकायतों में से 100 को चिह्नित कर लिया था। इन्हीं शिकायतों में से एसटीएफ ने तीन महीने की जांच में 16 एफआईआर दर्ज की थी। लेकिन, बीजेपी सरकार ने इस जांच को बंद कर दिया था। 

बता दे कि इन चिह्नित शिकायतों की जांच में उस समय की तत्कालीन बीजेपी सरकार के कई मंत्री, आईएएस, आईपीएस अफसरों के साथ बड़े राजनेताओं और नौकरशाहों के नाम सामने आए थे। एसटीएफ का सीबीआई की जांच में दखल नहीं था। एसटीएफ की टीम सिर्फ पेंडिंग शिकायतों या फिर आने वाली नई शिकायतों पर जांच कर रही थी। लेकिन हालही में सरकार ने इस जांच पर ब्रेक लगा दिया था। 

इसी बीच एक बार फिर इस केस को खोला गया है, साथ ही जांच भी दोबारा शुरू की गई है। पेंडिंग शिकायतों पर अब FIR दर्ज होना शुरू हो गई हैं। इतना ही नहीं STF ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया। भोपाल एसटीएफ एसपी नवीन चौधरी ने इसकी पुष्टि की है, उनका कहना है कि इस मामले की तह तक जाएंगे। इस मामले में अभी तक 16 FIR दर्ज हुई थी, सबूतों को जुटाने का काम किया जा रहा है। 

गौरतलब है कि साल 2015 में एसटीएफ से व्यापमं घोटाले की जांच सीबीआई ने अपने हाथ में ली थी। बीजेपी की सरकार आते ही एसटीएफ चीफ अशोक अवस्थी और एडिशन एसपी राजेश सिंह भदौरिया को हटा दिया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button