सभी खबरें

इंदौर को भारत का पहला "वाटर प्लस" शहर घोषित किया गया

By : Anjali Kushwaha

  • इंदौर को भारत का पहला ‘वाटर प्लस’ शहर घोषित किया
  • वाटर प्‍लस सिटी का दर्जा पाने वाला इंदौर देश का पहला शहर है

इंदौर: भारत में सबसे क्‍लीन सिटी का दर्जा हासिल करने के बाद इंदौर शहर अब देश का पहला वाटर प्लस सिटी बन गया है. कल बुधवार को इंदौर को भारत का पहला ‘वाटर प्लस’ शहर घोषित किया गया है.

केंद्रीय शहरी एवं आवास मंत्रालय ने बुधवार शाम को यह घोषणा की है. बता दें कि चार बार देश में सबसे अधिक क्‍लीन सिटी का दर्जा पाने वाला इंदौर शहर अब पांचवीं बार भी इस स्‍थान पर कब्‍जा बनाए रह सकता है. वाटर प्‍लस सिटी के मुकाबले में गुजरात के दो शहर सूरत और अहमदाबाद और महाराष्‍ट्र से नवी मुंबई भी इस रेस में शामिल थे.

वाटर प्लस का प्रमाण-पत्र उन शहरों को मिलता है, जिन्होंने ओडीएफ डबल प्लस के सभी मानकों को पूर्ण किया हो. साथ ही आवासीय और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से निकलने वाले अवशिष्ठ मल-जल को उपचार के बाद ही पर्यावरण में छोड़ा जाता हो. जो शहर इन मानकों पर खरा उतरता है उन्हें ही वाटर प्लस शहर का पुरस्कार दिया जाता है. इंदौर इन सभी पैमानों पर खरा उतरा और देश में पहला वाटर प्लस शहर बनकर एक बार फिर इतिहास रच दिया.

गौरतलब है कि वाटर प्लस की चयन प्रक्रिया में देश के 84 शहरों ने आवेदन किए थे, शहरी विकास मंत्रालय के पैमाने पर सिर्फ 33 शहर ही उतर पाए, जिसमें इंदौर ने नंबर वन का पुरस्कार जीतकर एक नया रिकॉर्ड बनाया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button