सभी खबरें

भोपाल : अब ट्रांसफर की फर्जी नोटशीट CM हाउस तक पहुंची, MP साध्वी प्रज्ञा समेत 3 सांसदों और एक MLA की थी अनुशंसा

मध्यप्रदेश/भोपाल : मध्यप्रदेश में लगातार नेताओं, मंत्रियों के नाम से फर्जीवाड़े करने के चौंकाने वाले मामले समाने आ रहे हैं। अब राजधानी भोपाल से बड़ा मामला सामने आया है, जहां सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर समेत 3 सांसदों और विधायक की अनुशंसा की ट्रांसफर की फर्जी नोटशीट CM हाउस तक पहुंच गई।

फर्जीवाड़े का ये मामला सामने आने के बाद CM हाउस ने भोपाल क्राइम ब्रांच से इसकी शिकायत की। क्राइम ब्रांच के अनुसार CM हाउस से धोखाधड़ी किए जाने की शिकायत मिली है। इसमें स्वास्थ्य विभाग, स्कूल शिक्षा और राजस्व विभाग के करीब 12 कर्मचारियों के ट्रांसफर की नोटशीट भेजी गई। इसमें भोपाल सांसद प्रज्ञा, राजगढ़ सांसद रोडमल नागर, देवास सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी और रायसेन जिले के सिलवानी विधायक रामपाल सिंह का नाम हैं। 

बताया जा रहा है कि संदेह होने पर संबंधित सांसदों और विधायक से बात की गई, तो मामले का खुलासा हुआ। वहीं, अब इस मामले में क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच शुरू कर दी हैं। हालांकि गुरुवार देर रात तक एफआईआर दर्ज नहीं की जा सकी थी। इससे पहले उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव और नगरीय एवं प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह के नाम पर वसूली किए जाने का मामला सामने आ चुका हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button