सभी खबरें

हमारे संपर्क में है BJP के 35 MLA, कमलनाथ चाहते तो खरीद सकते थे 100 MLAs, पैसों की कोई कमी नहीं – पूर्व मंत्री

मध्यप्रदेश/सीहोर : मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता सज्जन वर्मा का बड़ा बयान सामने आया हैं। दरअसल, बुधवार को सज्जन सिंह वर्मा सीहोर पहुंचे थे, जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए एक बार फिर भाजपा को अड़े हाथों लिया। 

कांग्रेस नेता सज्जन वर्मा ने कहा कि हमारे संपर्क में 35 विधायक है, लेकिन कमलनाथ जी ने स्पष्ट कहा है कि हम घृणा की राजनीति नहीं करेंगे। हम खरीद-फरोख्त की राजनीति मध्यप्रदेश में नहीं करेंगे। बीजेपी ने खरीद फरोख्त करके लोकतंत्र की हत्या की हैं। उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी के पास अथाह पैसा है अगर वह चाहते तो 100 विधायक खरीद सकते थे। लेकिन कमलनाथ ने ऐसा नहीं किया। 

मालूम हो कि पिछले साल मार्च के माह में कांग्रेस नेता रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने 22 समर्थकों के साथ इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थामा था, जिसके कारण प्रदेश से कमलनाथ की सरकार गिर गई थी। तब से ही कांग्रेस लगातार भाजपा पर खरीद-फरोख्त का आरोप लगाते आ रहीं हैं। 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button