सभी खबरें

कमलनाथ ने पार्टी के संगठन वाले 56 जिलों में प्रभारियों को किया नियुक्त, करीबियों को मिली ज़िम्मेदारी

मध्यप्रदेश/भोपाल : मध्यप्रदेश के जिलों का दौरा करने के बाद अपनी पकड़ मजबूत बनाने के लिए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने जिला प्रभारियों की नियुक्ति की हैं। दरअसल, 2018 के चुनाव से पहले प्रदेश में कांग्रेस पार्टी कमलनाथ गुट, दिग्विजय सिंह गुट और ज्योतिरादित्य सिंधिया गुट के नाम से पहचानी जाती थी, लेकिन सिंधिया के पार्टी छोड़ने के बाद अब प्रदेश में कमलनाथ ने पार्टी की पकड़ मजबूत कर ली हैं।

पीसीसी चीफ कमलनाथ ने पार्टी के संगठन वाले 56 जिलों में प्रभारियों को नियुक्त कर दिया है, इनमें ज्यादातर वे चेहरे हैं जो कमलनाथ के करीबी हैं। सबसे अहम प्रदेश का विंध्य इलाका है, जहां अजय सिंह को दरकिनार करते हुए कमलनाथ में अपने करीबियों को अहम जिम्मेदारी सौंपी हैं। 

पीसीसी की तरफ से जिलों में नियुक्त गए प्रभारियों के जिम्मे प्रदेश कांग्रेस दफ्तर और जिला इकाइयों के बीच समन्वय बनाने का होगा। पीसीसी की तरफ से जारी होने वाले दिशा-निर्देशों का जिला स्तर पर पालन कराने गतिविधियों को संचालित करने और संगठन को मजबूत बनाने पर होगा। जिला प्रभारी जिलों में होने वाली गतिविधियों और पार्टी नेताओं के कामकाज की रिपोर्ट पीसीसी को सौंपेंगे।

इनको किया गया नियुक्त

भोपाल में लखन घनघोरिया, जबलपुर में हिना कावरे, इंदौर में रवि जोशी, सागर में पीसी शर्मा, ग्वालियर में अवनीश भार्गव, विदिशा में सुनील सूद, रायसेन में देवेंद्र पटेल, हरदा में निलय डागा, खरगोन में गजेंद्र सिंह राजू खेड़ी को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। 

इसके अलावा मंदसौर में बटुक शंकर जोशी, रतलाम में प्रियव्रत सिंह, गुना में जयवर्धन सिंह और राजगढ़ में राजकुमार पटेल को प्रभारी बनाया गया हैं। वहीं, उज्जैन में बाला बच्चन, सिंगरौली में आनंद अहिरवार, सीधी में सईद अहमद, झाबुआ में हमीद काजी, खंडवा में मनोहर बैरागी को ज़िम्मेदार सौंपी गई हैं। 

इधर, रीवा जिले की कमान बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी को दी गई हैं। वहीं, अजय सिंह के प्रभाव वाले जिला सीधी में सईद अहमद को प्रभारी नियुक्त किया गया हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button