भोपाल:- AIIMS की बड़ी लापरवाही, परिजनों का आरोप ऑक्सीजन सिलेंडर तो लगा दिया पर उसमें ऑक्सीजन नहीं

भोपाल:- AIIMS की बड़ी लापरवाही, परिजनों का आरोप ऑक्सीजन सिलेंडर तो लगा दिया पर उसमें ऑक्सीजन नहीं
भोपाल:- भोपाल के ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस की बड़ी लापरवाही सामने आई है. जहां मरीज और परिजनों का आरोप है कि ऑक्सीजन सिलेंडर तो लगा दिया गया है पर सिलेंडर में ऑक्सीजन नहीं है.
यहां देखें वीडियो :-.
https://twitter.com/GarimaLokniti/status/1389112542165831682?s=19
मध्यप्रदेश में कोरोना का कहर चरम पर पहुंचता जा रहा है. आंकड़े तेजी से बढ रहे हैं.
सरकार का कहना हालात में हो रहे हैं सुधार :-
सरकार का कहना है कि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अब कोरोना को लेकर हालात सुधरने लगे हैं. अब संक्रमित मरीजों की अपेक्षा स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है.गौरतलब है कि शहर में एक हफ्ते में 12 हजार 513 संक्रमित मरीज मिले. जबकि, 13 हजार 672 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं. स्वास्थ्य विभाग अमले ने पिछले एक हफ्ते में शहर से 46 हजार 800 सैंपल लिए. इसी एक सप्ताह की औसत संक्रमण दर 26.73 फीसदी रही. स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, होम आइसोलेशन में करीब साढ़े सात हजार मरीज में से अधिकांश स्वस्थ हो रहे हैं. वहीं संक्रमित मरीजों की संख्या कोलार, बैरागढ़ और गोविंदपुरा में ज्यादा बढ़ रही है..
पर अगर अस्पतालों की स्थिति पर गौर फरमाएं तो स्थिति कुछ और ही है. हर जगह ऑक्सीजन की किल्लत दवाओं की किल्लत बेड और वेंटिलेटर की किल्लत है..
पर सरकारी आंकड़े कुछ और ही कहते हैं. राजधानी भोपाल में 10 मई तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है.
.jpeg)



