ज्ञानवापी मस्जिद के बाद अब राजधानी भोपाल की जमा मस्जिद पर मचा बवाल

ज्ञानवापी मस्जिद के बाद अब राजधानी भोपाल की जमा मस्जिद पर मचा बवाल
अब राजधानी भोपाल में भी ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर विवाद उठने लगा है। संस्कृति बचाओ मंच ने पुराने शहर में स्थित जामा मस्जिद के सर्वेक्षण की मांग की है। इस मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने जामा मस्जिद की मांग मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से की है। तिवारी ने कहा कि भोपाल की जामा मस्जिद का इतिहास पुराना है। और यह भी बताया की शासिका सुल्तान जहां बेगम ने अपनी किताब हयाते कुदसी में बताया है कि जामा मस्जिद को पहले हिन्दुओं का पुराना मंदिर माना जाता था। इसके सर्वेक्षण को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री मंदिर व गृहमंत्री से बात की है और कहा है कि अदालत में भी याचिका लगाएंगे।
मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी का बड़ा दावा जामा मस्जिद का निर्माण 1857 में हुआ था। पुराना मंदिर तोड़ कर मजिस्द बनाई गई थी। पुरातत्व विभाग सर्वे करे तो सब दूध का दूध व पानी का पानी हो जाएगा। चंद्रशेखर तिवारी ने दावा किया कि जिस तरह उत्तर प्रदेश की ज्ञानवापी मस्जिद में भगवान शिवजी का शिवलिंग मिला है। उसी तरह पुराने शहर के चौक बाजार की जामा मजिस्द में मूर्तियां मिलेंगी।




