सभी खबरें

भोपाल:- बिना पूरी जानकारी दिए लगाई गई कोरोना की वैक्सीन, भोपाल गैस पीड़ितों ने उठाए सवाल

भोपाल:- बिना पूरी जानकारी दिए लगाई गई कोरोना की वैक्सीन, भोपाल गैस पीड़ितों ने उठाए सवाल

भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव:– भोपाल में कोरोना वैक्सीन ट्रायल में बड़ी धांधली सामने आई है. पीपुल्स अस्पताल में लगने वाली वैक्सीन को लेकर यह बात कही गई है कि जिन लोगों पर ट्रायल किया गया है उन्हें वैक्सीन को लेकर सही तरीके से जानकारी नहीं दी गई है
 
 लोगों को यह बात भी नहीं पता थी कि उन्हें ट्रायल के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है. पीड़ितों का कहना है कि उनसे कहा गया था कि यह इंजेक्शन उन्हें कोरोना के संक्रमण से बचाएगा. 
 पीपुल्स अस्पताल में होने वाले टीकाकरण में नियमों का उल्लंघन होता नज़र आ रहा है. जबकि अस्पताल का ऐसा दावा है कि उनके पास सभी वालंटियर्स के सहमति पत्र हैं जिसपर उनके हस्ताक्षर हैं.वहीं मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि जो भी इस तरह के बयान दे रहा है वह दरअसल टुकड़े टुकड़े गैंग की राजनीति का हिस्सा है

पूरा मामला:- 

जानकारी के मुताबिक भोपाल की बस्तियों से लोगों को लाकर बगैर जानकारी दिए टीका लगाकर 750 रुपए देकर भेज दिया। लोगों के बीमार पड़ने पर उनसे कागजात भी ले लिए। हालांकि हॉस्पिटल प्रबंधन ने झूठ बोलकर टीके का ट्रायल किए जाने से इनकार किया है। इधर, आरोपों के बाद अस्पताल की एक टीम बस्ती पहुंची और यहां के लोगों से बातचीत कर रही है।

सामाजिक कार्यकर्ता रचना ढींगरा ने यह आरोप लगाते हुए कहा कि भोपाल के विदिशा रोड स्थित शंकर नगर में रहने वाले हरिसिंह घर में अकेले कमाने वाले हैं। हरिसिंह ने बताया है कि 7 दिसंबर को उन्हें पीपुल्स अस्पताल ले जाया गया था। उन्हें बताया गया कि उनकी कुछ जांच होगी। 750 रुपए भी मिलेगा। उसके बाद एक टीका लगेगा। इससे शरीर का खून साफ हो जाएगा और कई दूसरी बीमारियां भी ठीक हो जाएंगी। हरि सिंह से एक कागज पर नाम लिखवाया और फिर टीका लगा दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button