दबंगों ने हड़पी कब्रिस्तान की ज़मीन, कार्यवाई ना करने पर जबलपुर कलेक्टर सहित 5 को मिला नोटिस

मध्यप्रदेश/जबलपुर – वक्फ कब्रिस्तान के सामने से बाइपास सड़क बनने की वजह से कब्रिस्तान की ज़मीन बेशकीमती हो गई। जिसपर दबंगों की ललचाई निगाह ने बलात कब्ज़ा करते कब्रिस्तान के गेट पर ताला डालकर मुस्लिमों को कब्रिस्तान में प्रवेश करने से रोक दिया। पीड़ित वक्फ कब्रिस्तान इंतेजामिया कमेटी बढ़ैयाखेड़ा ने इस बात की लिखित शिकायत पुलिस महानिरीक्षक, संभागायुक्त, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित प्रदेश के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से की परन्तु दबंगों पर कोई कार्यवाही न होने पर पीड़ितों ने वक्फ ट्रिब्यूनल, भोपाल में याचिका दायर करते कब्रिस्तान से दबंगों का कब्ज़ा हटाने गुहार लगाई।
मंसूरी वक्फ कब्रिस्तान बढ़ैयाखेड़ा आवेदक के अधिवक्ता द्वय सरवत शरीफ खान एवं अधिवक्ता तकमील नासिर ने बताया की कब्रिस्तान कमेटी अध्यक्ष शेख शहीद द्वारा याचिका दायर की गई, जिसे वक्फ अधिकरण, भोपाल ने MJC 31/2020 पर रजिस्टर्ड करते मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड भोपाल, कलेक्टर जबलपुर, अनुविभागीय दण्डाधिकारी SDM शहपुरा, तहसीलदार शहपुरा, नायब तहसीलदार वृत चरगवां शहपुरा सहित 5 को नोटिस जारी करते इन्हें जवाब प्रस्तुत करने अगली सुनवाई हेतु तारीख 07-01-2021 नियत की है।
मंसूरी वक्फ कब्रिस्तान बढ़ैयाखेड़ा की ओर से अधिवक्तागण सरवत शरीफ खान एवं अधिवक्ता तकमील नासिर ने पैरवी की।








