नगरीय निकाय चुनाव : टिकट बंटवारे को लेकर BJP प्रदेशाध्यक्ष VD Sharma का बड़ा ऐलान, मचा हड़कंप

मध्यप्रदेश/रतलाम : मध्यप्रदेश में होने जा रहे 407 नगरीय निकायों के लिए फाइनल वोटर लिस्ट 3 मार्च को जारी की जा चुकी हैं। अब सिर्फ आचार संहिता लागू करने का फैसला लिया जाना बाकि हैं। आयुक्त बीपी सिंह चुनाव की तैयारियों को लेकर 6 मार्च को शाम 4 से 5.30 बजे तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर्स से चर्चा करेंगे। इसके बाद प्रेस कांफ्रेस करते हुए चुनावी तारीखों का ऐलान किया जाएगा। निर्वाचन आयोग सूत्रों का कहना है कि, आगामी नगरीय निकाय चुनावों के लिए होने वाले मतदान सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। इसमें आरक्षण से लेकर अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जा चुका हैं।
वहीं, दूसरी तरफ राजनैतिक दलों ने भी चुनावों को लेकर तैयारी तेज़ कर दी हैं। इसी सिलसिले में शुक्रवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार वीडी शर्मा 1 दिवसीय दौरे पर रतलाम पहुंचे। जहां उन्होंने एक पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए।
पत्रकारों से चर्चा करते हुए नगरीय निकायों के चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की आयुसीमा निर्धारण के प्रश्न पर वीडी शर्मा ने कहा कि भाजपा ने ऐसा कोई नियम नहीं बनाया हैं। यहां तक कि संगठन की नियुक्तियों में भी आयु सीमा का कोई नियम नहीं है, लेकिन भाजपा युवाओं को आगे लाना चाहती है इसलिए मण्डल अध्यक्ष चालीस वर्ष तक की आयु के बनाए जा रहे हैं।
पत्रकार वार्ता के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए बताया कि इस बार किसी ऐसे व्यक्ति को नगरीय निकायों के चुनावों में टिकिट नहीं दिया जाएगा जो बाहरी रूप से तो पार्टी पदाधिकारी हैं। इस बयान के बाद उम्मीदवारों में हड़कंप मच गया। उन्होने कहा कि नगरीय निकायों में टिकट देते समय जीतने की क्षमता को ही सबसे अधिक महत्वपूर्ण माना जाएगा। प्रत्याशी स्वच्छ छबि वाले होंगे, लेकिन टिकट उन्ही को दिया जाएगा, जिनंमे चुनाव जीतने की क्षमता होगी। वीडी शर्मा ने चर्चा करते हुए आगे कहा कि जिनके काम भी बढ़िया है पर पर्दे के पीछे ऐसे कर्म है, जो माफियाओं के श्रेणी में आते हैं भाजपा इस बार स्वच्छ छवि वाले लोगों को ही टिकिट दिया जाएगा और वो जीतेंगे भी।




