सरकार ने आपदा में तलाशे अवसर! जनता इलाज के लिए भटकती रही सरकार ने चहेतों को बाटी रेवड़ियां

सरकार ने आपदा में तलाशे अवसर! जनता इलाज के लिए भटकती रही सरकार ने चहेतों को बाटी रेवड़ियां
भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव:– मध्यप्रदेश में इन दिनों विधानसभा का सत्र चल रहा है. विधानसभा सत्र में लगातार कांग्रेस जनता से जुड़े मुद्दे उठा रही है तो स्थिति ऐसी बन जा रही है कि संसद में हंगामा मचा रहा है मध्य प्रदेश में कोरोना के इलाज पर 724 करोड रुपए खर्च हुए.सरकार ने बताया कि 173 करोड रुपए की राशि 8 प्राइवेट अस्पतालों में बंटी.
नहीं इसमें बड़ी बात यह सामने आई कि निजी अस्पतालों में बटी राशि का 70 फ़ीसदी से ज्यादा हिस्सा यानी 125 करोड़ रुपए भोपाल और इंदौर के दो अस्पतालों को मिला. इसमें भोपाल के चिरायु चैरिटेबल फाउंडेशन को ₹700000000 और इंदौर के सर अरबिंदो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस को ₹550000000 दिए गए बकाया बची ₹530000000 की राशि इंडेक्स अमलतास, आरडी गार्डी, एलएन मेडिकल कॉलेज, पीपुल्स मेडिकल कॉलेज में भर्ती यह जानकारी बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी ने विधानसभा सत्र के दौरान दी.
एक तरफ जहां पर इन अस्पतालों को इतनी राशि दी गई तो वही लगातार अस्पतालों की बिगड़ती व्यवस्था भी सामने आई. इलाज के दौरान इन अस्पतालों में 956 लोगों की मौत हो गई.
सरकार का कहना है कि 30 करोड़ त्रिकटु काढा लोगों में बांटा गया. मध्य प्रदेश के कई क्षेत्र ऐसे हैं जिसमें त्रिकटु काढ़ा बांटना तो दूर लोगों को यह भी नहीं पता है कि सरकार कोरोना के मद्देनजर लोगों के बीच काढ़ा रही है.
जनता इलाज के लिए भटकती रही सरकार ने चहेतो को बाटी रेवड़िया :-
विधायक कुणाल चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार कोरोना से ही आपदा में भी अवसर तलाशने में पीछे नहीं रही है.व्यापम कांड के दो कर्ताधाराओं चिरायु और बंधुओं को 70% से ज्यादा राशि बांट दी गई जब जनता इलाज के लिए भटक रही थी तब सरकार चहेतों को रेवड़िया बांटने में लगी थी. वही इन आरोपों पर जवाब देते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं होते हैं इसलिए कांग्रेस बेवजह आरोप लगाती रहती है और उनके मरीजों को इलाज की जरूरत थी तब क्या सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी रहती.
एक तरफ सरकार यह बात कहती है कि वह इतनी करोड रुपए कोरोना में तो इतने करोड़ रुपए त्रिकटु काढ़ा बाटने में लगा चुकी है.
एक निजी अखबार दैनिक भास्कर से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह बात सामने आई कि 30 जनवरी 2021 तक किन अस्पतालों में कितना भुगतान किया गया.
अरविंदो :-397207800
चिरायु :-498106770
इंडेक्स :- 153549000
अमलतास :- 65555865
आरडी, गाडी :-12360600
एलएन :-79089318
पीपल्स हॉस्पिटल :-13527000
सिद्धि विनायक (मंदसौर):-4971205


.jpeg)
.jpeg)
