सभी खबरें

पुलिस के डंडे देख वापस लौटे कांग्रेसी, किसानों के समर्थन में निकले थे राजभवन के लिए…

मध्यप्रदेश/भोपाल – केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस भी लगातार इसका विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। मंगलवार को भी राजधानी भोपाल में किसानों के समर्थन में कांग्रेसी राजभवन के लिए निकले थे, लेकिन पुलिस की भारी नाकेबंदी के कारण वापस पीसीसी दफ्तर लौट गए। इस दौरान पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि भले ही प्रशासन का पुलिस बल अधिक हो और कांग्रेस कार्यकर्ता मुट्ठी भर हो, लेकिन उनका यह आंदोलन जारी रहेगा और मनोबल भी कम नहीं होगा। हम लगातार किसानों को जागरूक करते हुए अपनी बात उन तक पहुंचाएंगे।

जबकि मप्र किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर ने कहा कांग्रेस के कार्यकर्ता राज भवन में अपनी बात पहुंचाने के लिए निकले थे। लेकिन उन्हें राजभवन जाने से रोक दिया गया। किसान कांग्रेस ने ऐलान किया है कि किसानों के मुद्दे पर उनका आंदोलन जारी रहेगा। 

गौरतलब है कि मंगलवार को किसान कांग्रेस भारी संख्या में राजभवन के लिए निकले हुए थे, लेकिन राजभवन दफ्तर के बाहर ही भारी पुलिस बल और बेरीकेड्स लगाए गए थे। जिसके कारण किसी भी कार्यकर्ता को राजभवन में प्रवेश करने नहीं दिया गया। सभी कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए शिवाजी नगर चौराहे पर प्रशासन द्वारा भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। वहीं पुलिस के डंडे से बनाए गए घेरे को देख कांग्रेस घबरा गई और पुलिस को ही राज्यपाल के नाम किसान बिल को खत्म करने का ज्ञापन सौंप दिया गया। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button