सभी खबरें

किसान नेता राकेश टिकैत का बड़ा ऐलान, 6 फरवरी को इस जगह पर नही करेंगे चक्का जाम 

किसान नेता राकेश टिकैत का बड़ा ऐलान, 6 फरवरी को इस जगह पर नही करेंगे चक्का जाम 

 

नई दिल्ली:- देश में 6 फरवरी को राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसानों ने चक्का जाम करने कि घोषणा की थी,इसी बीच आज किसान नेता राकेश टिकैत ने यह ऐलान किया है कि 6 फरवरी को आयोजित चक्का जाम दिल्ली एनसीआर में नहीं होगा. साथ ही उन्होंने यह बात भी कही है कि हम किसी के दबाव के आगे झुकने वाले नहीं हैं टिकैत ने पुलिस पर यह आरोप लगाया है कि वह किसानों का प्रदर्शन जबरदस्ती बंद करवाना चाहते हैं लेकिन किसान कमजोर नहीं पड़ने वाले हैं.

ना किसान सरकार की बात मानने को तैयार है ना सरकार किसानों की मांग पूरी करने को तैयार है. किसानों की मांग है कि कृषि कानून को पूरी तरह से खत्म किया जाए तो वही सरकार यह बात कह रही है कि किसानों को जिस बिंदु पर आपत्ति है वह बताएं. कृषि कानून में संशोधन किया जा सकता है लेकिन कानून को पूरी तरह से खत्म नहीं किया जाएगा..

आखिरी बैठक 19 जनवरी को हुई थी लेकिन उसमें भी कोई निष्कर्ष नहीं निकला,और फिर 26 जनवरी को देश की राजधानी दिल्ली में भयावह हिंसा हुई. किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि हमने सरकार को बता दिया कि ये आंदोलन अक्टूबर तक चलेगा। अक्टूबर के बाद आगे की तारीख देंगे। बातचीत भी चलती रहेगी। नौजवानों को बहकाया गया, उनको लाल किले का रास्ता बताया गया कि पंजाब की कौम बदनाम हो। किसान कौम को बदनाम करने की कोशिश की गई.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button