सभी खबरें

किसान आंदोलन 17वां दिन:- अमृतसर से भारी संख्या में किसान पहुंच रहे हैं दिल्ली, आज देशभर के सभी टोल नाके होंगे फ्री!

किसान आंदोलन 17वां दिन:- अमृतसर से भारी संख्या में किसान पहुंच रहे हैं दिल्ली, आज देशभर के सभी टोल नाके होंगे फ्री!

 नई दिल्ली / गरिमा श्रीवास्तव:-कृषि कानूनों के खिलाफ किसान प्रदर्शनकारी आज 17वें दिन भी सिंघु बाॅर्डर पर डटे हुए हैं. 

सुखविंदर सिंह सभरा,( किसान मज़दूर संघर्ष कमेटी पंजाब) ने बताया कि अब आंदोलन और मजबूत होगा, कल अमृतसर से ट्रैक्टर निकले। राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से ट्रैक्टर आ रहे हैं। पूरा भारत अब एक साथ है. 
 बता दें कि बड़ी संख्या में ट्रैक्टर अमृतसर से दिल्ली की तरफ कूच कर चुके हैं, किसानों ने कहा है कि सरकार को उनकी मांग जल्द से जल्द स्वीकार करना ही पड़ेगा. वरना यह आंदोलन दिन-ब-दिन बढ़ता जाएगा. इसके साथ ही किसानों ने बड़ा ऐलान करते हुए यह भी कहा है कि वह देश भर की ट्रेनों को भी रुकेंगे अगर उनकी मांगों को जल्द से जल्द स्वीकारा नहीं जाता है. 
 वहीं दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के नेता कह रहे हैं कि भाजपा ने मुख्यमंत्री आवास को घेर कर रखा है ताकि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल किसानों के आंदोलन में शामिल ना हो सके..

कृषि कानून को हटाने पर अड़े किसान आज आंदोलन और तेज कर रहे हैं. किसान आज देशभर में टोल-फ्री करेंगे. 
 पंजाब से 50000 किसान आज दिल्ली की तरफ कूच कर चुके हैं. बड़ी संख्या में पंजाब से किसान दिल्ली पहुंच रहे हैं इसके साथ ही मध्य प्रदेश, राजस्थान महाराष्ट्र से भी बड़ी संख्या में ट्रैक्टर के साथ किसान दिल्ली की तरफ बढ़ रहे हैं. 
 पंजाब से आ रहे किसान शाम तक कुंडली बॉर्डर पहुंचेंगे. 
 इतनी सर्दी के बावजूद किसान डटे हुए हैं, वह हार मानने वाले हालांकि किसानों ने यह भी कहा है कि सरकार के दरवाजे खुले हुए हैं वह जब भी उनसे बात करना चाहेंगे कर सकते हैं.. 
 अब देखना यह होगा कि आगे आने वाले समय में यह किसान आंदोलन कितना बड़ा रूप लेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button