शिवराज ने मोदी को ललकारा, दोनों में से कोई एक तो झूठ बोल ही रहा है, कौन है वो??

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – बीते महिनों पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा था कि कोई भी व्यक्ति अपना उत्पाद, दुनिया में कहीं भी बेच सकता है, जहां चाहे वहां बेच सकता हैं। लेकिन केवल मेरे किसान भाई-बहनों को इस अधिकार से वंचित रखा गया था। अब नए प्रावधान लागू होने के कारण, किसान अपनी फसल को देश के किसी भी बाजार में, अपनी मनचाही कीमत पर बेच सकेगा।
लेकिन, दो दिन पहले एक सभा में शिवराज सिंह ने कहा था कि मैंने तय कर दिया है कि जितनी पैदावार किसान के यहां होगी उतनी खरीद होगी, लेकिन बाहर से आकर कोई बेचेगा तो उसकी फसल राजसात होगी और जेल भेजे जाएंगे।
अब इस मामले ने प्रदेश में तूल पकड़ ली हैं। विपक्ष लगातार केन्द्र से लेकर राज्य तक सरकारों की घेराबंदी किए हुए हैं। इसी बीच एमपी कांग्रेस ने एक ट्वीट के माध्यम से सवाल कर सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी हैं।
एमपी कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ललकार रहे है। किसान दो बड़े नेताओं के झूठ में उलझ गया है। एक तरफ पीएम मोदी कहते है कि किसान अपनी फसल को देश में कहीं भी बेच सकता है। वही शिवराज चेतावनी दे रहे है कि बाहर का किसान फसल बेचेगा तो जेल भेजेंगे। एमपी कांग्रेस ने सवाल करते हुए पूछा है कि मोदी जी, आप दोनों मे से कोई एक तो झूठ बोल ही रहा है, कौन है वो..?
बता दे कि देश में कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन चल रहा है, केन्द्र की मोदी सरकार लगातार किसानों को मनाने में जुटी हैं। लेकिन किसान भी अपनी मांगो को लेकर अड़े हुए हैं। किसान लागातर सरकार से कानून रद्द करने की मांग कर रहे हैं।

.jpeg)


