सभी खबरें

जो विधायक, मंत्री नहीं बन पाए उन्हें कमलनाथ हर महीने देते थे पांच पांच लाख रुपए, है इसके पूरे सबूत – इमरती देवी

मध्यप्रदेश/डबरा – मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में होंने वाले उपचुनाव (By Election) से पहले सियासत गरमाई हुई हैं। शिवराज सरकार (Shivraj Government) में कैबिनेट मंत्री इमरती देवी (Cabinet Minister Imarti Devi) के बयानों ने प्रदेश में हड़कंप मचा दिया हैं। दरअसल, मंत्री इमरती देवी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी के साथ वायरल हो रहा हैं। 

इमरती देवी (BJP candidate Imrati Devi) ने बिकाऊ और टिकाऊ को लेकर बड़ा बयान दिया हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Former Chief Minister Kamal Nath) से सवाल किया कि वे बताएं कि जो विधायक, मंत्री नहीं बन पाए उन्हें वे हर महीने पांच पांच लाख रुपये क्यों देते थे।

उन्होंने कहा कि विधायकों को पांच पांच लाख रुपये दिये जाने के पूरे सुबूत हैं हमारे पास। कमलनाथ (Kamalnath) को ये लगता था कि कहीं हमारी सरकार ना चली जाए इसलिए विधायकों को बांध कर रखो।

इसके साथ ही मंत्री इमरती देवी ने अपनी जीत सुनिश्चित बताते हुए कहा कि मेरे विरोध में खड़े मेरे समधी पहले 35 हजार वोट से हारे थे अब 80 हजार से हारेंगे।उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास (Trust) है मेरे क्षेत्र की जनता पर वो मुझे कभी पीठ नहीं दिखाएगी। 

बता दे कि ये पहला मौका नहीं है जब मंत्री इमरती देवी (Minister Imarti Devi) ने इस तरह का बयान दिया हो, इस से पहले भी कई तरह के बयान वो दे चुकी हैं। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हुई थे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button