सभी खबरें

बड़वानी : जिले के सभी एनआरसी में बनेंगे खिलौना बैंक

जिले के सभी एनआरसी में बनेंगे खिलौना बैंक
बड़वानी से हेमंत नागझिरिया की रिपोर्ट : – 
जिले के समस्त 6 एनआरसी (पोषण पुर्नवास केन्द्र) में खिलौना बैंक बनाये जायेंगे। इससे कुपोषण के कारण यहां पर भर्ती बच्चों के ठीक होकर घर जाने के दौरान उनकी पसंद का खिलौना देकर उसे रवाना किया जा सके। जिससे परिवार के सदस्यों को भी हर समय ध्यान रहे कि उसे अपने बच्चे का विशेष ध्यान रखना है। वही बच्चा भी घर पर इन खिलौनों के साथ खेलकर अपनी फिजिकल फिटनेस बनाये रखे और खेल-खेल में मेहनत कर अच्छा खाना खाते रहे, जिससे वह पुनः कुपोषण की सीमा में न आने पाये। 
अधिकारी भी देंगे सहयोग खिलौना बैंक को गतिशील बनाये रखने में 
    सोमवार को आयोजित समय सीमा बैठक के दौरान कलेक्टर के उस निर्देश पर अधिकारियों ने भी आपसी सहमति से तय किया कि वे भी अपने सामाजिक दायित्वों के तहत आपसी सहयोग से इस खिलौना बैंक को हमेशा गतिशील बनाये रखने के लिए इसमें नियमित रूप से खिलौना उपलब्ध करायेंगे। जिससे कुपोषित से सुपोषित हुए, बच्चों को नियमित रूप से खिलौना मिलते रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button