उपचुनाव से पहले कमलनाथ का बड़ा दावा, भाजपा पर लगाए ये आरोप

मध्यप्रदेश/रायसेन : मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में होने वाले उपचुनाव (By Election) से पहले आरोप प्रत्यारोप का दौर तेज़ होता जा रहा हैं। इसके साथ ही जैसे जैसे प्रदेश में चुनाव नजदीक आ रहे है वैसे वैसे सियासी हलचल भी तेज़ होती जा रहीं हैं।
दोनों ही दल एक दूसरे को घेरने का कोई भी मौका अपने हाथों से नहीं जाने दे रहे हैं। जहां भाजपा (BJP) ताबड़तोड़ सभाएं कर रही है, वही कांग्रेस (Congress) भी पीछे नहीं हट रहीं हैं।
बता दे कि मंगलवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ (Congress PCC Chief Kamalnath) रायसेन दौरे (Raisen Visit) पर आए जहां उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान कमलनाथ सीएम शिवराज (CM Shivraj) और भाजपा पर हमलावर दिखाई दिए। कमलनाथ ने जमकर भाजपा पर निशाना साधा।
कमलनाथ (Kamalnath) ने कहा कि आप सभी जानते हैं कि 15 वर्ष की भाजपा की सरकार (BJP Government) के बाद उन्होंने हमें कैसा प्रदेश सौंपा था। किसानों की आत्महत्याओं (Farmers Suicides) में नंबर वन, बेरोजगारी (Unemployment) में नंबर वन, महिलाओं पर अत्याचार (Violence Against Women) में नंबर वन, भ्रष्टाचार (Corruption) में नंबर वन, कितनी चुनौतियां हमारे सामने थी। लेकिन हम पीछे नहीं हटे, हमनें काम किए। प्रदेश को दोबारा खड़ा किया। लेकिन इन्हें बर्दाश्त नहीं हुआ और 15 माह में ही हमारी चुनी हुई लोकप्रिय जनादेश वाली सरकार (Government) को गिरा दिया गया।
कमलनाथ ने आरोप लगाया कि शिवराज जी आज भी झूठ बोलने से झूठी घोषणाओं से बाज नहीं आ रहे हैं। रोज़ झूठी घोषणाएँ करना इनकी आदत बन चुकी हैं।
उन्होंने कहा कि ये कहने को उपचुनाव (By Election) है लेकिन यह वास्तव में मध्यप्रदेश के भविष्य का चुनाव हैं। यह उपचुनाव मध्यप्रदेश का भविष्य (MPs Future) तय करेगा, यह तय करेगा कि प्रदेश कौन सी पटरी पर चलेगा, प्रदेश के नौजवानों का किसानों का भविष्य क्या होगा।
भाजपा ने संविधान (Constitution) और प्रजातंत्र के साथ खिलवाड़ किया है। मध्य प्रदेश को भाजपा ने देश भर में कलंकित किया है, राजनीति को बिकाऊ बनाने का काम भाजपा ने किया हैं। इस दौरान कमलनाथ ने दावा करते हुए कहा कि हमारी सरकार आने पर हम इस वादे को निभाएंगे और बचे हुए किसानों का भी कर्ज माफ होगा। मैं शिवराज जी की तरह घोषणावीर नहीं हूं।




