सभी खबरें

उम्मीदवारों की दूसरी सूची को लेकर कमलनाथ ने दिया बड़ा बयान, किया ये दावा

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में होने वाले उपचुनाव (By Election) से पहले कांग्रेस ने अपने 15 प्रत्याशियों की सूची जारी की हैं। जबकी 13 उम्मीदवारों के नाम अभी घोषित होंना बचे हैं।

जिन इन 13 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान होना है उसमें जौरा, सुमावली, मुरैना, मेहगांव, ग्वालियर पूर्व, पोहरी, मुंगावली, सुरखी, बदनावर, मांधाता, सुवासरा, ब्यावरा और बड़ा मलहरा सीटें शामिल हैं।

इसी बीच मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ (MP Congress President Kamal Nath) का बड़ा बयान सामने आया हैं।

कमलनाथ ने बताया कि कुछ उम्मीदवारों के नामों का ऐलान आज या कल हो सकता हैं। उन्होंने कहा कि सीट पर जातीय समीकरण (Ethnic Equation) को देख रहे हैं। कार्यकर्ता और जनता की क्या राय है यह भी उम्मीदवार चयन में देखा जा रहा हैं।

कमलनाथ ने दोहराया कि कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची जल्द आएगी।कहीं कोई विवाद भी नहीं हैं। साथ ही उन्होंने दावा किया कि उपचुनाव की घोषणा होने से पहले कांग्रेस अपने उम्मीदवारों (Candidates) की सूची जारी कर देगी।

बता दे कि दो दिन दिल्ली में रहने के दौरान कमलनाथ ने उम्मीदवारों के नामों पर राज्य कांग्रेस प्रभारी मुकूल वासनिक (Mukul Wasnik) से भी चर्चा की हैं।

इस से पहले कमलनाथ (Kamalnath) ने तीन सर्वे कराए हैं, जिसके आधार पर हर विधानसभा सीट (All Assembly Seats) से एक-दो उम्मीदवारों के नाम आलाकमान को सौंपे गए हैं। आलाकमान से रज़ामंदी मिलने पर दूसरी और अंतिम सूची दिल्ली (Delhi) से ही जारी कर दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button