एक और कैबिनेट मंत्री Corona Positive, संपर्क में आए सभी मंत्रियों में हड़कंप

उत्तर प्रदेश – देशभर में फैला कोरोना का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं। आम आदमी से लेकर राजनेता, अभिनेता तक इसका शिकार हो चुके हैं। खबर उत्तर प्रदेश से आ रहीं है जहां योगी सरकार के एक और कैबिनेट मंत्री कोरोना की चपेट में आ गए हैं।
बता दे कि शनिवार को कैबिनेट मंत्री सतीश महाना कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करते हुए दी हैं।
कैबिनेट मंत्री ने ट्वीट कर बताया कि – कोविड के प्रारम्भिक लक्षण दिखने पर कल मैंने टेस्ट करवाया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.' उन्होंने कहा, 'डॉक्टर्स की सलाह से मैंने खुद को घर पर आइसोलेट कर लिया हैं। मेरा निवेदन है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया अपनी जाँच करवा लें।
इधर, कैबिनेट मंत्री के संपर्क में आए दूसरे मंत्रियों में हड़कंप मचा हुआ हैं। बताया जा रहा है कि कुछ मंत्रियों ने खुद को आइसोलेट कर लिया हैं।




