सभी खबरें

सिंधिया कल जाएंगे इंदौर- उज्जैन दौरे पर, बीजेपी नेताओं के घर जाकर करेंगे नाराज़गी दूर

भोपाल : भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया सोमवार 17 अगस्त को इंदौर से उज्जैन आ रहे हैं बताया जा रहा है सिंधिया इस दौरान रूठे हुए भाजपा नेताओं को मनाने उनके घर भी जाएंगे और शाम को महाकाल की भक्ति करेंगे.
सिंधिया के इंदौर उज्जैन दौरे का मकसद बीजेपी के निराश नेताओं की नाराजगी दूर करना है सिंधिया के दौरे को सफल बनाने के लिए बीजेपी के कई नेता जोरों शोरों से जुट गए हैं..
प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे और प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने खुद सिंधिया के दौरे की रूपरेखा बनाई है. 
मध्य प्रदेश मैं 27 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को देखते हुए सिंधिया का यह दौरा कारगर साबित हो सकता है अपने प्रवास के दौरान इंदौर और उज्जैन में कई बीजेपी नेताओं से घर जाकर मिलेंगे जिसमें सुमित्र महाजन और कैलाश विजयवर्गीय भी शामिल है गौरतलब है दोनों नेताओं पिछले कई समय से नाराज चल रहे हैं.

इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-2 में अब तक जो नेता कांग्रेस का झंडा उठाकर भाजपा के खिलाफ प्रचार करते थे उनमें से अधिकांश सिंधिया समर्थक नेता अब भाजपा में शामिल हो गए हैं। लेकिन स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा इन्हें स्वीकारने में हिचक रहे हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के रमेश मेंदोला को टक्कर देने वाले मोहन सेंगर अब खुद भाजपाई हो गए है।

आपको बता दें, सिंधिया के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने के बाद उनके कई समर्थक भी कांग्रेस से भाजपा में आ गए है। जो उपचुनाव में भाजपा की तरफ से टिकट के दावेदार हैं। इसमें सांवेर विधानसभा से तुलसी सिलावट भी शामिल है। वैसे तो भाजपा के बड़े नेता सिंधिया समर्थकों को अपना बताते हुए उनका साथ देने की बात कह रहे हैं लेकिन वे इन नए-नए भाजपाइयों को पूरी तरह से स्वीकार करने में अब भी हिचकिचा रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button