सभी खबरें
मप्र दौरे से पहले "महाराज" की अहम बैठक, हुई ये महत्वपूर्ण चर्चा

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्य प्रदेश की 27 सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले तैयारियों का दौर ज़ोरों शोरों से चल रहा हैं। भाजपा नेे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक शुरू कर दी हैं।
शनिवार को मुरैना जिले की विधानसभाओं को लेकर ऑनलाइन बैठक हुई, साथ ही इस बैठक में उपचुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई।
इस बैठक में सीएम शिवराज, प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के अलावा कई और दिग्गज शामिल हुए, साथ ही मुरैना जिले की चुनावी रणनीति बनाई।
दरअसल, कल यानी सोमवार को राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया मप्र आ रहे है जहां वो इंदौर-उज्जैन के दौरे पर रहेंगे।
उस से पहले हुई ये बैठक काफी अहम मानी जा रहीं हैं। जबकि सिंधिया का मप्र दौरा भी बेहद अहम माना जा रहा हैं।




