सभी खबरें

Sushant Case:- फिल्म मेकर संदीप सिंह को ईडी द्वारा जारी किया जा सकता है समन! पैसों के लेनदेन का मामला आया सामने

ईडी दफ्तर में रिया और उनके भाई समेत रिया के मैनेजर और सीए से भी पूछताछ जारी

फिल्म मेकर संदीप सिंह को ईडी द्वारा जारी किया जा सकता है समन! पैसों के लेनदेन का मामला आया सामने

 सुशांत सिंह राजपूत मामले में लगातार ईडी द्वारा पूछताछ जारी है रिया चक्रवर्ती उसके भाई शोभित चक्रवर्ती समेत पिता सीए और रिया के मैनेजर को ईडी ने अपने दफ्तर में पूछताछ के लिए बुलाया है. रिया चक्रवर्ती के भाई शोभित से शनिवार को करीब 18 घंटे तक पूछताछ हुई.

 ईडी की टीम 4 दिन में रिया चक्रवर्ती से दूसरी बार पूछताछ कर रही है इस बार की पूछताछ में उनके सीए और मैनेजर को भी दफ्तर बुलाया गया है. 

 रिया शोभित और पिता इंद्रजीत के साथ 11:00 बजे ED दफ्तर पहुंची तब से लगातार पूछताछ जारी है. इसी बीच फिल्म मेकर संदीप सिंह और सुशांत सिंह राजपूत के बीच पैसों के लेनदेन की बात भी सामने आई है जिसको लेकर या कयास लगाए जा रहे हैं कि ईडी दफ्तर द्वारा फिल्म में कर संदीप सिंह को भी समन जारी किया जा सकता है. 

 सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने सुशांत के बैंक से ₹15 करोड़ की हेराफेरी को लेकर मुकदमा दर्ज कराया था. इस मामले में ईडी ने रिया समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था. आज सुशांत के रूम में सिद्धार्थ पिठानी को भी पूछताछ के लिए समन जारी किया गया है हालांकि अभी वह हैदराबाद में हूं. 

 अब देखना होगा कि आज की पूछताछ में रिया किस तरह से और कितना सहयोग ईडी का करती हैं. पूर्व में रिया ने ईडी का सहयोग सही तरह से नहीं किया था. उन्होंने कई बार बहाने बनाए कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है, उन्हें कुछ याद नहीं है. 

 पर ED द्वारा रिया से लगातार पूछताछ की जा रही है. सुशांत मामले में गुत्थी सुलझने की बजाय लगातार उलझती नजर आ रही है. एक के बाद एक नए मामलों का खुलासा हो रहा है. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button