कोरोना काल में सांसद राकेश सिंह की पोस्टर पॉलिटिक्स !

- कोरोना काल में सांसद राकेश सिंह की पोस्टर पॉलिटिक्स !
- लोकसभा में केंद्रीय सचेतक बनाए जाने के जबलपुर में जगह-जगह लगे फ्लेक्स बैनर
द लोकनीति:डेस्क जबलपुर
पूरा मध्य प्रदेश से समय कोरोना वायरस के दंश से जूझ रहा है। कोविड-19 के संक्रमण को लेकर लोग भयभीत और परेशान है। इस सब के बावजूद भी नेता अपनी राजनीति चमकाने से बाज नहीं आ रहे। ताजा मामला जबलपुर शहर का है जहां पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और जबलपुर सांसद राकेश सिंह की कोरोना काल में पोस्टर पॉलिटिक्स जारी है।

पूरे जबलपुर शहर में जगह-जगह राकेश सिंह के समर्थक और नेताओं द्वारा लोकसभा में केंद्रीय सचेतक बनाए जाने के पोस्टर और बैनर लगे हैं।

जबलपुर शहर भी कोरोना की चपेट में है। जबलपुर में कोविड-19 की रोजाना 40 से 50 मामले सामने आ रहे हैं। सांसद राकेश सिंह को शहर की चिंता नहीं है उन्हें तो सिर्फ चिंता इस बात की है कि उनके समर्थक नेता और कार्यकर्ता पोस्टर बैनर के माध्यम से उनकी राजनीति चमकाते रहे। कोरोना काल में सांसद राकेश सिंह ने एक बार भी स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक बार भी मेडिकल कॉलेज सहित दूसरे अस्पतालों का दौरा तक नहीं किया। उन्हें और उनके समर्थक नेता और कार्यकर्ताओं को सिर्फ पोस्टर और बैनर तक ही राजनीति करना आता है।

पोस्टर बैनर का पैसा लग जाता दूसरे काम में : सांसद से के समर्थक नेता और कार्यकर्ता पोस्टर और बैनर में जितना पैसा बर्बाद कर रहे हैं उस पैसे का उपयोग किसी दूसरे काम में भी किया जा सकता था, लेकिन नेताजी तो आखिर नेताजी ठहरे। उन्हें तो अपनी तस्वीर बड़े-बड़े पोस्टर और बहनों पर लगने के साथ बधाइयों के ताते से मतलब है शहर में कुछ भी हो जाए उन्हें इस बात से कोई सरोकार नहीं।





