सभी खबरें

भाजपा कार्यालय बफर जोन घोषित, कार्यालय के अंदर अपने फ्लैट में सुहास भगत हैं क्वॉरेंटाइन

भाजपा कार्यालय बफर जोन घोषित, कार्यालय के अंदर अपने फ्लैट में सुहास भगत हैं क्वॉरेंटाइन

भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव :- मध्यप्रदेश में नेताओं पर कोरोनावायरस का खतरा लगातार मंडरा रहा है.. प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत भाजपा के संगठन मंत्री सुहास भगत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, रामखेलावन पटेल तुलसीराम सिलावट इत्यादि नेताओं की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.जिसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया था. 

 सभी स्थितियों को देखते हुए अब मध्य प्रदेश की भोपाल में सात नंबर पर स्थित भाजपा कार्यालय बफर जोन में आ गया है. कार्यालय के अंदर ही अपने फ्लैट में भाजपा संगठन मंत्री सुहास भगत होम क्वॉरेंटाइन है जिसे देखते हुए एसडीएम कोलार ने भाजपा कार्यालय को बफर जोन घोषित कर दिया है तथा यहां पर बाहरी व्यक्ति के आने-जाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है. 

 हाल ही में भाजपा संगठन मंत्री की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. जिसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. जिसके बाद कार्यालय में आने वाले गाड़ियों को रोक दिया जा रहा था. पहले गेट से आने जाने वाले लोगों का आवागमन भी प्रतिबंधित कर दिया गया था. 

 मध्यप्रदेश में राजनेताओं के बीच लगातार कोरोना संक्रमण फैलता जा रहा है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चिरायु अस्पताल से ही समीक्षा बैठक की इसके बाद उन्होंने लोगों से अपील की है कि सभी कोरोना के गाइडलाइंस का पालन करें और मास्क का उपयोग जरूर करें.. भीड़ वाले जगहों पर कम से कम जाएं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button