सभी खबरें

इंदौर कमिश्नर ने बड़वानी पहुंचकर की कोरोना वायरस की रोकथाम व्यवस्थाओं की समीक्षा

बड़वानी से हेमंत नागझिरिया की रिपोर्ट : इंदौर कमिश्नर पवन शर्मा ने बुधवार को बड़वानी कलेक्टरेट सभागृह में राजस्व, पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों की मैराथन बैठक कर जिले में कोरोना वायरस की रोकथाम हेतु किये जा रहे प्रयासों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा, पुलिस अधीक्षक निमिष अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ  ऋतुराज, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अनीता सिंगारे, अपर कलेक्टर रेखा राठौर एवं एसडीएम बड़वानी अंशु जावला भी उपस्थित थी। 

इंदौर कमिश्नर शर्मा ने जिले में चल रहे कोरोना वायरस की रोकथाम हेतु कोरोना वायरस प्रभावित पाये गये लोगो के समस्त परिवार के सदस्यों एवं उनके सम्पर्क में आये लोगो के सेम्पल लेकर जाॅच करवाने के कार्य की प्रशंसा करते हुये बताया कि इससे जहाॅ प्रारंभिक अवस्था में ही कोरोना वायरस पाॅजिटिव लोगो की पहचान होने से उनके इलाज में सुविधा मिलेगी, वही जिले में कोरोना वायरस की चेन को भी सफलतापूर्वक रोकने में मदद मिलेगी। 

 

 

बैठक के दौरान कमिश्नर शर्मा ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अनीता सिंगारे को निर्देशित किया कि सम्पूर्ण जिले में रेण्डम आधार पर चल रहे सेम्पल कलेक्शन के कार्य को और योजनाबद्ध तरीके से किया जाये। जिससे प्रतिदिन एकत्रित हो रहे सेम्पल कलेक्शन की लिस्टिंग करते हुये उन्हें जाॅच हेतु इंदौर उसी दिन भेजा जा सके। जिससे जाॅच उपरान्त जल्दी से जल्दी रिपोर्ट प्राप्त हो सके। 

बैठक के दौरान कमिश्नर शर्मा ने राजस्व एवं पुलिस विभाग को निर्देशित किया कि रात्रि 8 बजे प्रातः 5 बजे तक लागू प्रतिबंधो का पालन शक्ति से करवाया जाये। इस दौरान अत्यावश्यक होने पर ही लोगो को बाहर निकलने दिया जाये। इसी प्रकार उन्होने समस्त जगह सोशल डिस्टेंस का पालन कराने, सार्वजनिक स्थानो पर मुह पर मास्क लगाने के नियम का उल्लंघन करने वालो पर भी और शक्ति बरतने के निर्देश दिये। 

इस दौरान शर्मा ने निर्देशित किया कि कोरोना वायरस प्रभावित पाये गये परिवार के सदस्य यदि होम क्वारेंटाइन के नियम का उल्लंघन करते हुये पाये जाते है तो उनके विरूद्ध एफआईआर करवाते हुये उन्हें संस्थागत क्वारेंटाइन करवाया जाये। जिससे कोई अन्य कोरोना वायरस प्रभावित न होने पाये। 

बैठक के दौरान शर्मा ने जिले में कोरोना वायरस की संख्या के मद्देनजर वर्तमान में संचालित कोविड केयर सेंटर के अतिरिक्त अन्य स्थानों पर भी प्रारंभ हो सकने वाले कोविड केयर सेंटर स्थलो का चयन कर उन्हें समुचित संसाधनों से युक्त करने के भी निर्देश दिये। जिससे आवश्यकता पड़ने पर इन्हें तत्काल प्रारंभ किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button