सभी खबरें

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का तंज, कांग्रेस के नेतृत्व को लेकर खींचतान जारी, रहेगी सारी पार्टी "अनाथ"

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनाव से पहले सियासी घमासान जारी हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर कांग्रेस गुट के समर्थक अपने अपने नेता का पोस्टर, वीडियो जारी कर रहे हैं। हालही में छिंदवाड़ा से कांग्रेस सांसद नकुलनाथ का एक वीडियो और पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें प्रदेश की बागडोर युवा नेतृत्व के हाथ में सौंपी जानी की बात कही जा रही हैं।

कांग्रेस सांसद नकुलनाथ के पोस्टर और वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेश की सियासत में माहौल गर्म हो चला हैं। 

प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे और छिंदवाड़ा सांसद नकुलनाथ के प्रदेश में कांग्रेस नेतृत्व की चर्चाओं को लेकर तंज कसा हैं। मीडिया से बात करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस परिवारवाद की राजनीति में सलिप्त रही हैं। प्रदेश में भी कांग्रेस के नेतृत्व को लेकर खींचतान साफ नजर आ रही हैं।

गृहमंत्री ने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए कहा प्रदेश में अब युवाओं का नेतृत्व जहां नकुलनाथ करेंगे, वहीं बुजुर्गों का नेतृत्व कमलनाथ के हाथ होगा। बाकी सारी कांग्रेस अनाथ रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button