सभी खबरें

Rajasthan Politics : एकजुट होकर लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज़ उठाएं : राहुल गांधी

नई दिल्ली। आयुषी जैन : राजस्थान के सियासी संकट के बादल फटने का नाम नहीं ले रहे हैं इसी बीच राहुल गांधी ने एक बार फिर बीजेपी पर सीधा निशाना साधा है राहुल गांधी ने बीजेपी के खिलाफ लोगों को एकजुट करने के लिए एक वीडियो शेयर किया है..जिसमें हेस्टैग #Speakupfordemocracy (स्पीक अप फॉर डेमोक्रेसी) के साथ राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा है- एकजुट होकर लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज़ उठाएं मौजूदा राजस्थान संकट को लेकर कांग्रेस सोमवार को देशव्यापी विरोध की योजना बना रही है शादी कांग्रेस पार्टी का यह कहना है कि जरूरत पड़ी तो वे राष्ट्रपति भवन के बाहर भी प्रदर्शन करने में पीछे नहीं हटेंगे।

राहुल गांधी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में कांग्रेस ने बीजेपी पर संविधान से खिलवाड़ करने और लोकतंत्र को ध्वस्त करने का आरोप लगाया है वीडियो में बताया गया है कि ऐसे समय में जब देश को रोना से लड़ाई लड़ रहा है बीजेपी संविधान से खिलवाड़ करने में तुली हुई है वीडियो में यह भी कहा गया है कि बीजेपी 2018 में राजस्थान की जनता द्वारा चुनी गई सरकार को गिराने की साजिश कर रही है मध्यप्रदेश में किया गया था.
वीडियो में कांग्रेस ने जल्द से जल्द विधानसभा सत्र बुलाने की भी मांग की और कहा है कि यह हमारा संवैधानिक अधिकार है बता दें कि राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने विधानसभा सत्र शुरू करने के एक प्रस्ताव को ठुकरा दिया है.
राहुल गांधी ने एक और ट्वीट पर लिखा है कि भारत का लोकतंत्र संविधान के आधार पर जनता की आवाज से चलेगा भाजपा के छल कपट के षड्यंत्र को नकार कर देश की जनता लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button