सभी खबरें

 देखिए दिग्गी राजा ने दे डाली ज्योतिरादित्य सिंधिया को ये खुली चुनौती।

 देखिए दिग्गी राजा ने दे डाली ज्योतिरादित्य सिंधिया को ये खुली चुनौती।

  मध्यप्रदेश में दो-दो लड़ाईया एक साथ देखने को मिल रही हैं एक ओर जहां प्रदेश राजधानी भोपाल पूर्ण तरीके से लॉकडाउन हो चला है क्योंकि कोरोना अपने चरम पर है, हालांकि मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना के बाद अब चिरायु हॉस्पिटल में क्वॉरेंटाइन हो चले हैं लेकिन मध्य प्रदेश की राजनीति कभी भी क्वॉरेंटाइन नहीं हो सकती ..क्योंकि सत्ता में आने की होड़ ने फ़िलहाल दोनों पार्टियों की नींद उड़ा दी है और उप चुनाव की तैयारी दोनों  पार्टी (कांग्रेस -बीजेपी) घमासान के तौर पर देख रही हैं

 उप चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेजी से बढ़ रहा है खास तौर पर विपक्ष द्वारा राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और शिवराज सरकार को लेकर, उनके समर्थक मंत्रियों को लेकर कांग्रेस की तरफ से लगातार टारगेट किया जा रहा है ,चाहे मुद्दा कोई भी हो सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक कांग्रेस “सिंधिया “को निशाना बना रही है या यूं कहें तो सिंधिया को कांग्रेस द्वारा नेगेटिव इमेज की तरह टारगेट किया जा रहा है आपको बता दें अभी पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने  सिंधिया के कमलनाथ सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वाले बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने सिंधिया को अब चुनौती तक दे डाली है जिसमें दिग्विजय की चुनौती ने मध्य प्रदेश के  राजनीतिक घटनाओं की  हलचल अब फराटेदार गाड़ी की तरह स्पीड पकड़ रही है

 दरअसल दिग्गी राजा ने अपने ट्वीट के माध्यम से ज्योतिरादित्य सिंधिया को पिछली सरकार के भ्रष्टाचार उजागर करने की चुनौती दी है दिग्विजय ने ट्वीट कर लिखा है कि सिंधिया जी पिछली सरकार में भ्रष्टाचार हुआ मैं उन्हें खुली चुनौती देता हूं नीचे विभागों का एक भ्रष्टाचार बताएं वरना जनता से क्षमा मांगे दिग्विजय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण महिला एवं बाल विकास परिवहन श्रम स्कूली शिक्षा राजस्व खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति में हुए एक भ्रष्टाचार का ब्यौरा मांगा है

https://t.co/UPQgVhTjQ3

सिंधिया जी-
“पिछली सरकार में भ्रष्टाचार हुआ”

उन्हें खुली चुनौती है,
नीचे विभागों का एक भ्रष्टाचार बतायें,
वर्ना जनता से क्षमा माँगे-
– स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
– महिला एवं बाल विकास
– परिवहन
– श्रम
– स्कूली शिक्षा
– राजस्व
– खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति

— digvijaya singh (@digvijaya_28) July 26, 2020

“>http://

हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि दिग्विजय सिंह ने उन विभागों के भ्रष्टाचार की बात की है जो पिछली कमलनाथ सरकार में सिंधिया समर्थक मंत्रियों के पास थे बता दें कि कमलनाथ सरकार में गोविंद सिंह के पास परिवहन प्रभु राम चौधरी के पास शिक्षा इमरती देवी के पास महिला बाल विकास प्रद्युमन सिंह के पास खाद आपूर्ति जैसे विभाग थे अब देखना होगा कि सिंधिया या फिर उनके समर्थक मंत्रियों की तरफ से इसका क्या जवाब और प्रतिक्रिया आती हैं फिलहाल सिंधिया या किसी भी बड़े भाजपा नेता द्वारा इस पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button