उपचुनाव से पहले उमा भारती का महाराज को लेकर बड़ा खुलासा, बताई ये बात

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की दिग्गज नेत्री उमा भारती ने राज्यसभा सांसद बने ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर बड़ा खुलासा किया हैं। उमा भारती द्वारा किये गए इस खुलासे के बाद प्रदेश में हल चल तेज़ हो गई हैं। उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया को बेहद सरल और सौम्य स्वभाव का बताया।
उमा भारती ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को पहले से ही भाजपा में होना था, लेकिन किसी कारण से वह कांग्रेस में थे तो यह उनकी मर्जी थी। अब जबकि वह बीजेपी में आ गए हैं तो इससे बेहतर और कुछ नहीं हैं।
उमा भारती ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया की उन्होंने सिंधिया के कांग्रेस में रहने के दौरान उनके खिलाफ कभी प्रचार नहीं किया। इसके पीछे उमा का तर्क यह है कि जब वसुंधरा और यशोधरा राजे ज्योतिरादित्य की बुआ हैं और वह उनके खिलाफ प्रचार नहीं करतीं तो मैं भी ज्योतिरादित्य की बुआ हुई। लिहाजा मैं भी ज्योतिरादित्य के खिलाफ कभी चुनाव प्रचार नहीं करूंगी।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अब ज्योतिरादित्य के बीजेपी में शामिल होने के बाद सिंधिया खानदान में राजनीति का एक ही सेंटर हो गया हैं।




