सभी खबरें

सरदारपुर जयस, भीम आर्मी व अजाक्स के नेतृत्व में दिया ज्ञापन! मामला गुना मे दलित दंपत्ती के साथ हुई अमानवीय घटना

सरदारपुर से जगदीश मारू की रीपोर्ट – :
      गुना मे दलित दंपत्ती के साथ हुई अमानवीय घटना के विरोध में सोमवार को सरदारपुर में जयस, भीम आर्मी व अजाक्स के नेतृत्व में एसडीएम विजय राॅय को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, अनुसूचित जनजाति आयोग व मानवाधिकार आयोग के नाम ज्ञापन सौंपा गया, ज्ञापन का वाचन एडह्वोकेट रविन्द्र सिंदल से करते हुए माँग की कि गुना के कलेक्टर, एसपी, एसडीएम, तहसीलदार एवं दोषी पुलिसकर्मीयो सहित संलिप्त लोगों को बर्खास्त कर एट्रोसिटी के अंतर्गत कार्यवाई की जाकर परिजनों को 30 लाख का मुआवजा व उनके बच्चों के उच्च शिक्षा कि व्यवस्था कि जाये! साथ ही साथ  कर्नाटक राज्य कि तर्ज पर मध्यप्रदेश में भी दलित-आदिवासी लाॅ बोर्ड बनाने व गुना कांड कि सीबीआई जाँच के साथ विवादित भूमि को पीड़ीत पक्ष के नाम करने कि भी माँग रखी गयी! इस दौरान ईश्वरसिह डावर, जयस तहसील अध्यक्ष राजेन्द्र सिंग गामड़, आशीष चौहान, हैमराज कटारे, आशिष चौहान, राहुल वसुनिया, सुनिल डाबर, सुनिल अजरावत, अखलेश डावर, श्याम गणावा, ईश्वरसिह डिन्डोर, अनिल वसुनिया, रितेश डामर, गोकुल मकवाना, कनीराम वसुनिया, संतोष चौहान, मयाराम गमार, विजय गमार, काना कटारे, प्रविण कटारे, राहुल बारिया, अमृत निनामा, सुरेश निनामा, संतोष औसारी, दिनेश गिरवाल, दिलीप वसुनिया, सिताराम मेड़ा, अनिल नरवे, सुरेश मचार आदि कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button