सभी खबरें

सिंधिया के क्षेत्र में दलित के साथ फिर हुआ अत्याचार, सरेआम पीटा, गले में फंदा डालकर मंडी में घुमाया…

मध्यप्रदेश/गुना – मध्यप्रदेश के गुना से एक मामला और सामने आया है, जहां एक दलित युवक को इसलिए पीट दिया क्योंकि उस पर अनाज चोरी का शक था। सोशल मीडिया पर अब इसका वीडियो तेज़ी के साथ वायरल हो रहा हैं। वीडियो के वायरल होते ही कांग्रेस ने एक बार फिर सरकार की घेराबंदी की हैं। कांग्रेस ने ट्वीट के माध्यम से सरकार पर बड़ा हमला बोला हैं। 

एमपी कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा है कि सिंधिया के क्षेत्र गुना में एक और दलित के साथ बेरहमी की घटना सामने आई है। दलित को सरेआम पीटा और फिर गले में फंदा डालकर मंडी में घुमाया गया..!“शवराज चरम पर है”

क्या है मामला 

मिली जानकारी के अनुसार, महूगढ़ा निवासी धर्मेंद्र बाल्मीकि नामक युवक पर अनाज चोरी का शक था। इसी शक के कारण कुछ लोगों ने उसे जमकर पीटा। बेरहमी की हद तो तब पार हुई जब धर्मेंद्र बेहोश हो गया, तो हमलावरों ने उसके गले में तौलिये का फंदा डालकर मंडी में जमीन पर घसीटा।

पुलिस ने भेजा जेल

वहीं, पुलिस ने भी धर्मेंद्र बाल्मीकि के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया हैं। जबकि हमलावरों को अज्ञात मानकर केस दर्ज किया गया हैं। साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button