"महाराज" चूहा होते तो मंच पर नहीं दहाड़ते, चूहा तो कांग्रेसी है, जो अपने बिल में घुस गए है – इमरती देवी

मध्यप्रदेश/ग्वालियर – मध्यप्रदेश में शिवराज मंत्रिमंडल (Shivraj Cabinet) के विस्तार और बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के “टाइगर अभी जिंदा है” (Tiger Zinda Hai) वाले बयान को लेकर प्रदेश में बवाल मचा हुआ हैं। वहीं, नेताओं के बीच शुरू हुआ बयान युद्ध, गुलाम, चूहा, शिकार, बब्बर शेर तक पहुँच गया हैं।
बता दे कि विपक्ष लगातार सिंधिया के इस बयान पर पलटवार कर रहा हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal nath), दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) सहित कई दिग्गज अब तक सिंधिया के इस बयान पर हमला बोल चुके हैं।
हालही में पूर्व मंत्री डॉ गोविंद सिंह (Govind Singh) का ने भी इसको लेकर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि सिंधिया (Scindia) और शिवराज (Shivraj) खुद को शेर कहते हैं लेकिन मुझे इनमें शेर के लक्षण दिखाई नहीं देते बल्कि चूहे के लक्षण दिखाई देते हैं।
पूर्व मंत्री गोविंद सिंह के इस बयान पर अब शिवराज कैबिनेट की मंत्री इमरती देवी (Cabinet Minister Imarti Devi) ने जोरदार पलटवार किया। कैबिनेट मंत्री इमरती देवी ने कहा कि महाराज हैं टाइगर। पूर्व मंत्री गोविंद सिंह द्वारा दिए गए बयान पर उन्होंने हुए कहा कि गोविंद सिंह को भी जल्दी पता चल जायेगा। महाराज चूहा होते तो मंच पर नहीं दहाड़ते, चूहा तो कांग्रेसी हैं जो अपने बिल में घुस गए हैं।
बता दे कि शिवराज कैबिनेट में मंत्री बनाए जाने के बाद इमरती देवी पहली बार ग्वालियर (Gwalior) पहुंची थी, जहां से उन्होंने ये हमला बोला। वहीं, उन्होंने मंत्री बनाये जाने पर भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh) और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार जताया।



