सभी खबरें

ट्रेन में करनी है यात्रा, तो पढ़ लें पहले यह खबर, 90 मिनिट पहले पहुंचना होगा यात्रियों को

मध्यप्रदेश /जबलपुर(Jabalpur) – : कोरोना(Corona) संक्रमण के बाद चलाई गई ट्रेने आज सोमवार से फिर से चालू  हों गई है। लेकिन जबलपुर से केवल 2 ट्रेने ही चालू  होंगीं।  पहली जबलपुर भोपाल से जनशताब्दी एक्सप्रेस है, जो सुबह 5.30 बजे भोपाल के लिए रवाना होगी,और दूसरी जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली गोंडवाना एक्सप्रेस है। गोंडवाना दोपहर 3.10में रवाना होगी। दोनों ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को 90 मिनिट पहले स्टेशन पहुंचना होगा। रविवार को ही रेलवे के जीआरपी(GRP) और आरपीएफ(RPF) ने फाइनल तैयारी कर ली थी। 

ऐसी थी प्रवेश की व्यवस्था और ऐसी ही रहे गी

जनशताब्दी एक्सप्रेस – : इस ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को केवल प्लेटफॉर्म क्रमांक 1 से ही प्रवेश दिया जाएगा।

गोंडवाना एक्सप्रेस – :  इस ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को केवल प्लेटफॉर्म क्रमांक 6 से ही प्रवेश दिया जाएगा।

इटारसी की ओर – :  इटारसी की ओर जाने  वाली ट्रेनों के यात्रियों को भी प्लेटफॉर्म क्रमांक 1 से ही प्रवेश करना होगा।

कटनी की ओर – :  कटनी की ओर जाने वाली ट्रेनों के यात्रियों को भी प्लेटफॉर्म क्रमांक 6 से ही प्रवेश करना होगा।

यह ट्रेनें भी गुजरेगी

पवन एक्सप्रेस, महानगरी एक्सप्रेस, ताप्ती गंगा एक्सप्रेस, कुर्ला पाटलिपुत्र सुपरफास्ट, संघमित्रा एक्सप्रेस, पटना एक्सप्रेस, कामायनी एक्सप्रेस।

वेटिंग और सामान्य टिकट वालों को प्रवेश नहीं है

ट्रेनों के आने व जाने के समय स्टेशन में केवल कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को प्रवेश दिया जाएगा। वेटिंग टिकट वालों को प्रवेश की अनुमति नहीं है। प्लेटफॉर्म पर सभी यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग की जाएगी। यात्रा के पहले आरोग्य सेतु एप्लीकेशन मोबाइल में होना अनिवार्य है।

सामान्य दिनों में

जबलपुर से शुरू होने वाली ट्रेनें 19

जबलपुर में टर्मिनेट होने वाली ट्रेनें 19

आज से यह स्थिति

जबलपुर से शुरू होने वाली ट्रेनें 02

जबलपुर में टर्मिनेट होने वाली ट्रेनें 02

जबलपुर से गुजरने वाली ट्रेन:- 06

गोले बनाए, सेटअप जमाया

 प्लेटफॉर्म के भीतर और बाहर के इलाकों में गोले बनाए गए है। जिससे सोशल डिस्टेंसिंग बनी रही। वहीं दोनों प्रवेश दरवाजो पर बेरीकेटिंग की गई। दोनों ही प्रवेश दरवाजो पर आरपीएफ और जीआरपी  तैनात किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button