प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ और उनके पुत्र छिंदवाड़ा तीन दिवसीय दौरे पर पहुंच रहे हैं भाजपा नेता ने कहा पहले 14 दिन क्वॉरेंटाइन में रहे पिता -पुत्र

मध्यप्रदेश/ छिंदवाड़ा (Chhindwara) -: पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ (Kamalnath) व उनके पुत्र व छिंदवाड़ा के सांसद नकुल नाथ (Nakul Nath) मंगलवार को तीन दिवसीय दौरे पर छिंदवाड़ा पहुंच रहे हैं। इस दौरे से पहले भाजपा(BJP) ने उन्हें 14 दिन क्वॉरेंटाइन किये जाने की मांग की है| भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक (बंटी) साहू ने कमलनाथ को पत्र लिखकर कहा है आप सांसद नकुल नाथ लगभग 3 महीने के बाद छिंदवाड़ा पहुंच रहे हैं । जिन लोगों ने परिश्रम करके छिंदवाड़ा को अभी तक ग्रीन जोन बनाया है, उनकी चिंता है कि पिता-पुत्र रेड जोन से आ रहे है, उन्हें 14 दिन क्वॉरेंटाइन किया जाना चाहिए।
भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक साहू ने कमल नाथ को लिखे पत्र में कहा आप और जिले के सांसद आपके पुत्र नकुल नाथ जी लगभग 3 महीने के बाद कल छिंदवाड़ा आ रहे हैं, 21 लाख जनता ने एक दूसरे का सहयोग करके कोरोना(Corona) महामारी से लड़ाई लड़ी और छिंदवाड़ा ग्रीन जोन में शामिल हो गया है| उन्होंने कहा आप छिंदवाड़ा के विधायक हैं नकुल नाथ जी सांसद है आप दोनों को 3 महीने बाद जिले की जनता की याद आई है अब आप दोनों भोपाल एवं दिल्ली जो कि रेड जोन एवं हॉटस्पॉट में आते हैं, छिंदवाड़ा आ रहे हैं जिले में हजारों की संख्या में छात्र,मजदूर, और कई परिवारों के मुखिया जो अन्य जिलों एवं प्रदेशों से छिंदवाड़ा वापस आए रहे हैं,वे प्रशासन की मंशा अनुसार स्वविवेक से 14 दिन का क्वारंटाइन घरों में व्यतीत कर रहे हैं|
भाजपा नेता ने कहा जनता जन प्रतिनिधियों का उदाहरण लेकर उसका अनुसरण करती है| आप रेड जोन से ग्रीन जोन छिंदवाड़ा आ रहे हैं और आपके प्रस्तावित कार्यक्रम में शासकीय बैठकों का आयोजन बताया गया है जिससे जनता में गलत संदेश जाएगा और जनता यह महसूस करेगी कि सामान्य जन के साथ अलग और राजनेताओं के साथ अलग व्यवहार होता है|




