इंदौर में कोरोना से दिन-ब-दिन स्थिति हो रही है भयावह, इतना पहुंच चुका है आंकड़ा
.jpeg)
इंदौर में कोरोना से दिन-ब-दिन स्थिति हो रही है भयावह, इतना पहुंच चुका है आंकड़ा
इंदौर गरिमा / श्रीवास्तव:-मध्यप्रदेश (MP)के इंदौर(Indore) में लगातार मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है. स्थिति जल्द ही बेहद भयावह रूप लेने वाली है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि हम कोरोना के नियंत्रण पर लगातार प्रयास कर रहे हैं.
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) प्रवीण जड़िया(Praveen Jadiya) ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान जिले में कोरोना के 75 नये मरीज मिले हैं. इसके साथ ही, जिले में महामारी की जद में आये लोगों की तादाद 2,933 से बढ़कर 3,008 पर पहुंच गयी है. वहीं इस महामारी से 114 लोगों की मौत हो चुकी है.
इंदौर शहर में स्थित इतनी बुरी है कि 25 मार्च से वहां पर कर्फ्यू लगा हुआ है. प्रशासन लगातार जनता से अपील कर रही है कि सभी अपने घरों में रहने और सोशल डिस्टेंसिंग(Social Distancing) के नियमों का पालन करें.
साथ ही राजधानी भोपाल की स्थिति थी दिन ब दिन खराब होती जा रही है यहां भी मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है. तो वही ऐसा भी माना जा रहा है कि मध्य प्रदेश में जुलाई तक स्थिति बहुत ही भयावह हो सकती है…… अब देखना यह होगा कि आने वाले दिनों में क्या होता है.




