सभी खबरें

सिंधिया कोटे के नेताओं ने सीएम शिवराज से मांगा मनपसंद विभाग…! भाजपा में बढ़ी कशमकश

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश में उपचुनाव (By Election) के साथ साथ शिवराज मंत्रिमंडल (Shivraj Cabinet) के विस्तार को लेकर हलचल तेज़ होती जा रहीं हैं। मालूम हो कि प्रदेश की 24 सीटों पर उपचुनाव होना हैं। इन उपचुनावों को ध्यान में रखते हुए मंत्रिमंडल (Cabinet) का विस्तार किया जाएगा।

मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले कमलनाथ सरकार (Kamalnath Government) में मंत्री रहे इमरती देवी (Imarti Devi) और प्रद्युमन सिंह तोमर (Praduman Singh Tomar) ने शनिवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh) से मुलाकात की। उधर प्रभुराम चौधरी (Prabhuram Chaudhary) भी प्रदेश भाजपा कार्यालय में सीएम से मिले। सूत्रों के मुताबिक इन तीनों नेताओं ने अपने पसंद के विभाग (Department) की बात भी सीएम के सामने रखी हैं। इस से पहले पूर्व मंत्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया (Mahendra Singh Sisodia) ने गुरुवार को सीएम शिवराज से मुलाकात कर चुके हैं।

इधर, सिंधिया (Scindia) खेमे के नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल करने और भाजपा (BJP) में दावेदार अधिक होने के कारण पार्टी की कशमकश बढ़ गई हैं। सीएम शिवराज सिंह बीते तीन दिनों से लगातार प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma), प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत (Suhas Bhagat) और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra)  के साथ इस मामले में मंत्रणा कर रहे हैं।

कहा जा रहा है कि 31 मई से पहले मध्यप्रदेश में शिवराज कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। कैबिनेट विस्तार की मुहर केन्द्रीय नेतृत्व लगाएगा जिसके लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान दिल्ली (Delhi) जा सकते हैं। चर्चा है कि सीएम ने मंत्रिमंडल विस्तार के लिए सूची तैयार कर ली हैं। अब केन्द्रीय नेतृत्व की मुहर का इंतजार हैं। 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button