सभी खबरें

संत श्री देव प्रभाकर शास्त्री की तबियत स्थिर, मौत की सभी अफवाहें झूठी।

भोपाल डेस्क

गृहस्थ योगी संत श्री देव प्रभाकर शास्त्री (दद्दा जी) की तबीयत अचानक से खराब हो गई है। सुबह से ऐसी अफवाहें चल रही है की दद्दा जी की मृत्यु हो गई लेकिन आपको बता दें कि दद्दा जी अभी एकदम स्वस्थ हैं और उन्हें ऑक्सीजन मास्क लगा हुआ है।

किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें । आपको बता दें कि दद्दा जी को किडनी और लीवर से संबंधित बीमारियां हैं जिनके कारण उनकी स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है लेकिन उनकी मौत की सारी अफवाहें झूठी हैं।

दद्दा जी अभी-अभी जबलपुर डुमना पहुँचे है,वहाँ से उन्हें एम्बुलेंस से कटनी ले जाया जा रहा है। वेंटिलेटर लगा हुआ है।

बता दें संत श्री देव देव प्रभाकर शास्त्री एक गृहस्थ योगी संत हैं और देश के नामी-गिरामी हस्तियां इनके शिष्यों में शुमार है। यहां तक कि कई नेता और मंत्री भी इन्हें अपना गुरु मानते हैं।

दद्दा जी को दिल्ली से लाने के लिए कटनी विधायक संजय पाठक ने स्वयं विमान भेजा है और उन्हें उमरिया के रास्ते कटनी लाया जा रहा है।

मध्य प्रदेश सीएम श्री शिवराज सिंह ने भी ट्वीट कर इनके दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है।

पूजनीय दद्दाजी पं. देवप्रभाकर शास्त्री जी के अस्वस्थ होने का समाचार मिला है।

मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि उन्हें शीघ्र स्वस्थ करें और ऐसी कृपा करें कि चिरकाल तक दद्दाजी का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे।

— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) May 16, 2020

“>http://

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button