सभी खबरें
गंधवानी के समीप पिकअप वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, दो लोगों की हुई मौत

गंधवानी के समीप पिकअप वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त

गंधवानी से मनीष आमले की रिपोर्ट:-गंधवानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हर्निया बयड़ी में एक पिकअप वाहन सामने से आ रहे वाहन को बचाने मे अनियंत्रित होकर पलट गया. जिसमे से 2 लोग शंकर व कुंवरसिंह की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बाकी बचे अन्य 10 गंभीर लोगों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गंधवानी लाया गया है, जहां डॉक्टर द्वारा फर्स्ट ऐड उपचार के बाद उन्हें जिला हॉस्पिटल बड़वानी रेफर कर दिया गया




.jpg)
