सभी खबरें

बड़वानी : बिल पर किसानो के हस्ताक्षर न लेने एवं रेट लिस्ट प्रदर्शित न करने पर 6 दुकानदारो को मिला शोकाज नोटिस

बड़वानी 

उपसंचालक कृषि श्री केएस खपेड़िया ने अंजड़, राजपुर, जुलवानिया, बड़वानी के 6 दुकानदारो को बिल पर किसानो के हस्ताक्षर न लेने, स्टाॅक पंजी पूर्ण नही रखने,  स्टाॅक पंजी एवं बिल बुक प्रमाणित न करवाने, स्टाॅक पोजीशन एवं रेट लिस्ट प्रदर्शित न करने पर शोकाज नोटिस जारी किया है। 

उपंसचालक कृषि ने बताया कि किसानो को सही मूल्य पर गुणवत्तायुक्त बीज एवं कीटनाशक मिले, इसके लिये दलो का गठन कर दुकानो एवं प्रतिष्ठानो का निरीक्षण करवाया जा रहा है। दल द्वारा किये गये निरीक्षण के दौरान उक्त कमियाॅ पाये जाने पर आस्था traders अंजड, खेती किसानी कृषि सेवा केन्द्र अंजड, फैंसी सीड्स एण्ड पेस्टीसाईडस राजपुर, श्रीकृष्ण बीज भण्डार जुलवानिया, गंधवानी टेªडर्स जुलवानिया, फार्मकाॅट ऑनलाइन सर्विसेस प्रायवेट लिमिटेड बड़वानी, एग्स्टैक टेक्नोलाॅजी प्रायवेट लिमिटेड बड़वानी को शोकाज नोटिस जारी किया गया है। 

श्री खपेडिया ने किसान भाईयो से पुनः आव्हान किया है कि वे बीटी कपास की एक ही किस्म को न लगाते हुये सभी किस्मो के बीटी कपास को लगाये । साथ ही दुकानदार से पक्का बिल अवश्य ले, जिससे कम्पनी के दावे अनुसार उत्पादन न होने पर उससे हर्जाना वसूल करने में कोई परेशानी न आये । उन्होने बताया कि सिंगल बीटी कपास के बीज के पैकेट का मूल्य 635 रूपये एवं डबल बीटी कपास के पैकेट का मूल्य 730 रूपये निर्धारित किया गया है। अगर कोई दुकानदार इससे अधिक मूल्य लेता है तो जिला स्तर पर बनाये गये कन्ट्रोल रूम के मोबाईल नम्बर 9575516697 एवं 7000448531 पर शिकायत दर्ज करवाये,  जिससे शिकायत पर उचित कार्यवाही की जा सके।

हेमंत नाग्झिरिया की रिपोर्ट 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button