MP Politics:- आसान नहीं है दगाबाजों की राह, कांग्रेसी ने जीतने नहीं देगी, बीजेपी इन्हें जीने नहीं देगी और जनता इन्हें माफ नहीं करेगी:- मप्र कांग्रेस
.jpeg)
Bhopal Desk:Garima Srivastav
मध्य प्रदेश में लगातार राजनैतिक गलियारों में सरगर्मी बढ़ी हुई है। जयचंद ऊपर लगातार कांग्रेस पार्टी निशाना साथ रही है. अभी-अभी मध्य प्रदेश कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा
आसान नहीं है दगाबाजों की राह :
मध्य प्रदेश को कोरोना संकट में धकेलने के सबसे बड़े गुनाहगार और महामारी के समय बेंगलुरु के रेस्तरां में बैठकर जनादेश बेचने के महापापियों की ऐतिहासिक पराजय होगी।
कांग्रेस इन्हें जीतने नहीं देगी
बीजेपी इन्हें जीने नहीं देगी
और जनता इन्हें माफ नहीं करेगी.
कांग्रेस छोड़कर हाल ही में भाजपा में आए और कल शिवराज केेे मंत्रिमंडल में मंत्री पद पाए तुलसी सिलावट को अभी सांवेर से चुनाव जीतना बाकी हैै. और इसी के चलतेे उन्हें इंदौर का संभाग प्रभारी बनाया गया है.
पर तुलसी सिलावट को इंदौर में कदम जमाने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. स्थिति बेहद चुनौतीपूर्ण है. अब देखना है कि तुलसी सिलावट किस तरह से स्थितियों मैं परिवर्तन लाएंगे. हालांकि उन्हें मंत्री पद भार सौंप दिया गया है. पर साथ ही जयचंदों को अभी तक कोई भी मंत्री पद नहीं मिला. सिंधिया खेमे के केवल दो जयचंद को शिवराज मंत्रिमंडल में जगह मिली है. हालांकि सीएम शिवराज ने कहा है कि लॉक डाउन खत्म होने के बाद सभी के विचार विमर्श से मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा.




