सभी खबरें

ग्रामीण व्यवस्था की ड्यूटी पर लगे 3 पटवारियों ने की दारु पार्टी

ग्रामीण व्यवस्था की ड्यूटी पर लगे 3 पटवारियों ने की दारु पार्टी

मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के बरेली तहसील के राजस्व विभाग के 3 पटवारियों अपन गांव में ग़रीब ग्रामीणों की व्यवस्था के लिए ड्यूटी पर लगाया गया था। लेकिन शराब के साथ सेल्फी वाली तस्वीरों के वायरल होने के बाद तीनों पटवारियों पर कार्रवाई की गाज गिरी है। एसडीएम ब्रजेन्द्र रावत ने मामले की जांच कर तीनों पटवारियों को निलंबित कर दिया है। वायरल तस्वीर में पटवारियों की टेबल में शराब की कई बोलतें रखी हुई हैं। इन सब बातों के बीच बड़ी बात यह कि इनके पास इतनी मात्रा में शराब आयी कहा से जबकि 25 मार्च से लॉकडाउन के चलते जिले की सभी शराब दुकान बंद हैं। बता दें कि बरेली तहसील के पटवारी हल्का खैरवाड़ा, बागपिपरिया और मांगरोल के पटवारी अजय धाकड़, धर्मेंद्र मेहरा और दयाराम की उनके ऑफिस पर शराब के बोतलों के साथ ली गई सेल्फी शुक्रवार को सोशल मीडिया में वायरल हो गई थी। वही तहसीलदार ने कहा कि वर्तमान में कोरोना बीमारी के चलते लॉकडाउन में इस प्रकार की अशोभनीय कृत्य निश्चित ही प्रशासन की छवि को धूमिल कर रहे हैं। एसडीएम ने इसे गंभीर कृत्य मानते हुए

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button