खरगोन :- बढ़ी संक्रमितों की संख्या, जिले में अब तक कुल 39 कोरोना पॉजिटिव
.jpeg)
जिले में अब तक कुल 39 पॉजिटिव , मिले आठ नये मरीज़
खरगोन से लोकेश कोचले की रिपोर्ट – मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कार्यालय द्वारा शनिवार को हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया है। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अब तक जिले में कुल 39 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए है। जबकि 311 नेगेटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिले से अब तक 685 सैंपल भेजे जा चुके है जिनमें से 329 सैंपल की रिपोर्ट आना शेष है। पिछले 24 घंटे में 8 पॉजिटिव सैंपल प्राप्त हुए है। वहीं 48 नेगेटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई तथा 50 नए सैंपल जांच के लिए भेजे गए है। इसी तरह 55 अन्य स्थानों से आने वाले व्यक्तियों को होम कोरेनटाईन किया गया है, जिनकी संख्या अब 17707 तक पहुंच गई है। कोरोना से 3 की मृत्यू तथा 3 स्वस्थ्य होकर अपने घर लौटे है। जिले में कुल कंटेनमेंट एरिया 11 घोषित है।
शुक्रवार देर रात्रि को प्राप्त हुई 8 पॉजिटिव रिपोर्ट
गत शुक्रवार देर रात्रि को इंदौर लेब से रिपोर्ट प्राप्त हुई थी। इस रिपोर्ट में खरगोन शहर के 8 मरीज कोरोना से संक्रमित पाए गए है। सीएमएचओ श्री दिव्येश वर्मा ने बताया कि शहर के काजीपुरा क्षेत्र की दो महिलाएं कोरोना से संक्रमित पाई गई है। इनमें एक महिला 75 और एक 28 वर्षीय महिला है। वहीं साहकार नगर में दो 26 वर्षीय महिला व 16 वर्षीय पुरुष, अमन नगर में तीन 35 वर्षीय पुरुष, 29 वर्षीय महिला व 25 वर्षीय युवक, बोहरा बाखल में एक 71 वर्षीय वृद्ध संक्रमित पाएं गए है। जांच रिपोर्ट प्राप्त प्राप्त होने के बाद कलेक्टर गोपालचंद्र डाड ने मरीजों के निवास स्थानों से 3 किमी के दायरे में कंटेनमेंट एरिया घोषित कर दिया है।




